Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

आखिरी 7 वोट बने गेमचेंजर... श्रेया कालरा ने जीती Lock Upp 2 की ट्रॉफी, शिवांगी जोशी को पीछे छोड़ा

अंत में श्रेया व शिवांगी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप' सीजन 2 के विजेता का ऐलान हो गया। बुधवार रात आयोजित ग्रैंड फिनाले में श्रेया कालरा ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फिनाले में उनका मुकाबला अभिनेत्री शिवांगी जोशी से था, जिसमें श्रेया ने महज सात वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

श्रेया व शिवांगी के बीच कड़ी टक्कर

ग्रैंड फिनाले में टॉप-5 फाइनलिस्ट के रूप में राम कपूर, योगेश, शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा पहुंचे थे। मुकाबले के दौरान एक-एक कर प्रतियोगी बाहर होते गए। अंत में श्रेया व शिवांगी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। होस्ट, पूर्व प्रतियोगियों और शो में मौजूद विशेष मेहमानों के वोटों के आधार पर श्रेया को सबसे अधिक समर्थन मिला और उन्हें विजेता घोषित किया गया।

Advertisement

यह सीजन 27 जून से शुरू हुआ था, जिसमें कुल 15 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया। शो की खास थीम के तहत हर प्रतियोगी अपने साथ तीन निजी और गुप्त राज लेकर आया था। प्रतियोगियों को शारीरिक और मानसिक चुनौतियों का सामना करने के साथ-साथ समय-समय पर अपने छिपे हुए सच भी दुनिया के सामने रखने पड़े।

Advertisement

 

View this post on Instagram

 

A post shared by LockUp (@lockup.netflix)

तीखी बहसों और विवादों का सामना

श्रेया कालरा इससे पहले वर्ष 2020 में रियलिटी शो 'MTV रोडीज' में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में नजर आ चुकी हैं। उस दौरान वह निखिल चिनप्पा की टीम का हिस्सा थीं। 'लॉक अप' में अपने सफर के दौरान श्रेया ने कई तीखी बहसों और विवादों का सामना किया, वहीं शिल्पा शिंदे और माधुरी के साथ उनकी गहरी दोस्ती भी चर्चा में रही।

इस सीजन में हर्षद चोपड़ा, धीरज धूपर, सुनीता आहूजा, सूफी मोतीवाला, आकांक्षा चमोला, वरुण यादव, आकांक्षा चौधरी, पमाला सेरेना, रियाज अली और श्रेष्ठा अय्यर सहित कई चर्चित हस्तियों ने भी हिस्सा लिया, जिससे पूरे सीजन में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ।

Advertisement
×