Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Tarbuj Death : पहले चिकन बिरयानी का आनंद लिया, फिर खाया तरबूज... एक-एक कर 4 जिंदगियां खत्म, पढ़ें चौंकाने वाला मामला

तरबूज खरीदते समय उसकी बाहरी सतह को ध्यान से देखें

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

गर्मियों की तपती दोपहर में ठंडक, मिठास और ताजगी का दूसरा नाम रहा तरबूज अब आशंका पैदा करने लगा है। दरअसल, मुंबई में बिरयानी के बाद तरबूज खाने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की संदिग्ध मौत ने सभी को हैरान कर दिया है। दिल्ली के फल बाजारों में, जहां गर्मियों में तरबूज की खूब मांग रहती थी अब खरीदारों के कदम ठिठकने लगे हैं। लोग तरबूज खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता, ताजगी और सुरक्षा को लेकर कई सवाल पूछ रहे हैं। कुछ परिवारों ने तो एहतियातन इसे अपनी डाइट से बाहर कर दिया है।

मुंबई के जेजे मार्ग इलाके में एक परिवार ने अपने घर पर कार्यक्रम रखा था, जिसमें 5 मेहमान भी शामिल हुए थे। सभी ने मिलकर चिकन बिरयानी का आनंद लिया। मेहमानों के जाने के बाद पूरे परिवार ने तरबूज खाया, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद सभी को उल्टियां, चक्कर और बेचैनी होने लगी। तबीयत इतनी तेजी से बिगड़ी कि उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई।

Advertisement

तरबूत खाने और लेने से पहले जरूरी बातें जान लें

Advertisement

गर्मियों में तरबूज शरीर को ठंडक पहुंचाने, पानी की कमी दूर करने और ताजगी देने वाला बेहतरीन फल है। इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। हालांकि हाल के दिनों में सामने आई कुछ घटनाओं के बाद इसे खरीदते और खाते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो गया है। थोड़ी सी सतर्कता आपको और आपके परिवार को सुरक्षित रख सकती है।

सबसे पहले, तरबूज खरीदते समय उसकी बाहरी सतह को ध्यान से देखें। बहुत ज्यादा चमकदार या अस्वाभाविक रूप से लाल दिखने वाले तरबूज से बचें। अच्छा तरबूज वह होता है, जिसकी सतह पर हल्का पीला धब्बा हो, जो इस बात का संकेत है कि वह जमीन पर प्राकृतिक रूप से पका है।

कटा तरबूज ना लें

कटे हुए तरबूज को खरीदने से बचें, खासकर खुले बाजार में। पहले से कटे फल पर धूल, मक्खियां और बैक्टीरिया आसानी से लग सकते हैं। साथ ही घर लाने के बाद तरबूज को काटने से पहले उसकी बाहरी सतह को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि छिलके पर मौजूद गंदगी या कीटाणु अंदर न जाएं।

गहरा लाल तरबूज हानिकारक

तरबूज काटने के बाद यदि उसका गूदा बहुत ज्यादा चमकदार, असामान्य रूप से गहरा लाल या दानेदार लगे, तो उसे खाने से बचें। कभी-कभी कृत्रिम रंग या रसायनों का उपयोग किया जा सकता है।

स्वाद में कड़वाहट, खट्टापन या अजीब गंध महसूस हो, तो तुरंत उसे फेंक दें। कटे हुए तरबूज को लंबे समय तक कमरे के तापमान पर न छोड़ें। इसे एयरटाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में स्टोर करें और 24 घंटे के भीतर खा लें।

अच्छी तरह हाथ धोएं

तरबूज खाने से पहले और बाद में हाथ अच्छी तरह धोना भी जरूरी है। अगर खाने के बाद पेट दर्द, उल्टी, दस्त या चक्कर जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Advertisement
×