Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

'अपना ब्लाउज उतार दो...' नाबालिग थीं मुस्कान, ऑडिशन के नाम पर वीडियो कॉल पर हुई अजीब मांग; एक्ट्रेस का छलका दर्द

मुस्कान को लगा कि यह एक सामान्य ऑडिशन प्रक्रिया का हिस्सा है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

मनोरंजन जगत की चमक-दमक के पीछे कई ऐसे अनुभव छिपे होते हैं, जिनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मुस्कान वार्ष्णेय ने हाल ही में अपने शुरुआती करियर से जुड़ा एक ऐसा ही अनुभव साझा किया है। अपनी नई फिल्म 'जीना दिल से' को लेकर चर्चा में बनी मुस्कान ने कास्टिंग काउच से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

'मैं आसानी से डरने वालों में नहीं हूं'

Advertisement

एक इंटरव्यू में मुस्कान ने बताया कि उनके साथ कभी किसी ने सीधे तौर पर गलत व्यवहार करने की कोशिश नहीं की। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह गाजियाबाद की लड़की हैं और लोग उनकी दबंग पर्सनैलिटी को देखकर समझ जाते थे कि उन्हें आसानी से बहकाया नहीं जा सकता। हालांकि, उन्होंने माना कि करियर की शुरुआत में उन्हें कई अजीब और असहज करने वाले प्रस्ताव जरूर मिले थे, जिन्हें वह आज भी नहीं भूल पाईं।

Advertisement

जब 16 साल की उम्र में आया बड़ा ऑफर

मुस्कान ने बताया कि जब वह महज 16 साल की थीं, तब म्यूजिक इंडस्ट्री की एक जानी-मानी हस्ती ने उनसे संपर्क किया। उस व्यक्ति ने म्यूजिक वीडियो में काम देने की बात कही और ऑडिशन के लिए वीडियो कॉल का सुझाव दिया।

शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगा। उनसे पारंपरिक कपड़ों में लुक दिखाने को कहा गया। पहले सूट और फिर साड़ी पहनकर कैमरे के सामने आने को कहा गया। मुस्कान को लगा कि यह एक सामान्य ऑडिशन प्रक्रिया का हिस्सा है।

अचानक बदल गया माहौल

एक्ट्रेस के मुताबिक, वीडियो कॉल के दौरान उनसे अलग-अलग एंगल से पोज देने के लिए कहा गया। कुछ देर बाद सामने वाले व्यक्ति ने ऐसी मांग रखी, जिसने उन्हें पूरी तरह चौंका दिया। मुस्कान ने बताया कि उनसे ब्लाउज उतारने के लिए कहा गया। यह सुनकर वह हैरान रह गईं और उन्होंने तुरंत सवाल किया कि इसकी जरूरत क्यों है। जवाब में उन्हें अलग-अलग बहाने दिए गए, लेकिन उन्हें महसूस हो गया कि मामला सामान्य नहीं है।

समझदारी से संभाली स्थिति

मुस्कान ने बताया कि उन्होंने बिना घबराए स्थिति को समझदारी से संभाला। उन्होंने सीधे सवाल पूछे, जिसके बाद सामने वाला व्यक्ति असहज हो गया और बातचीत खत्म करने लगा। उनका कहना है कि यह घटना सिर्फ एक बार नहीं हुई, बल्कि कई बार इसी तरह की कोशिशें की गईं। हालांकि उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार किया।

युवा कलाकारों के लिए संदेश

मुस्कान वार्ष्णेय की यह कहानी मनोरंजन जगत में कदम रखने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश भी देती है। उनका मानना है कि किसी भी स्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखना और गलत मांगों के सामने झुकने के बजाय सवाल पूछना बेहद जरूरी है। प्रतिभा और मेहनत ही सफलता का असली रास्ता हैं, न कि किसी दबाव या समझौते का।

Advertisement
×