Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Swara Jauhar Controversy : स्वरा भास्कर के बयान पर बवाल, आगरा में फूटा गुस्सा; पोस्टर जलाए, 'जुबान काटने' पर इनाम का ऐलान

स्वरा भास्कर के बयान से भड़का राजपूत समाज का गुस्सा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Swara Jauhar Controversy : फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं। फिल्म ‘पद्मावत’ में जौहर के चित्रण पर उनकी टिप्पणी के बाद विरोध तेज हो गया है। आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने अभिनेत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान स्वरा के पोस्टर जलाए गए और प्रदर्शनकारियों ने उन्हें पैरों तले भी रौंदा।

आगरा में प्रदर्शन, पोस्टर जलाकर जताया विरोध

प्रदर्शन की अगुवाई योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने की। उन्होंने स्वरा भास्कर के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें अभिनेत्री ने रानी पद्मावती और जौहर करने वाली महिलाओं के संदर्भ में सवाल उठाए थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जौहर को समझने के लिए उस समय की ऐतिहासिक परिस्थितियों और राजपूत महिलाओं के बलिदान को ध्यान में रखना जरूरी है।

Advertisement

Advertisement

‘जुबान काटने वाले को 1.51 लाख’ का विवादित ऐलान

प्रदर्शन के दौरान अजय तोमर ने स्वरा भास्कर के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने अभिनेत्री की ‘जुबान काटने’ वाले व्यक्ति को 1.51 लाख रुपये का इनाम देने की बात कही। इस बयान के बाद विवाद और गहरा गया है।

आखिर स्वरा ने ऐसा क्या कहा था?

विवाद की शुरुआत 31 अगस्त को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘Woman, Life, Freedom’ कार्यक्रम से हुई। यहां स्वरा ने ‘पद्मावत’ में दिखाए गए जौहर के दृश्य पर सवाल उठाए थे। उन्होंने पूछा था कि जौहर को सम्मान या गौरव के रूप में दिखाने का आज की महिलाओं पर क्या असर पड़ सकता है। उनका तर्क था कि ऐसी प्रस्तुति यौन हिंसा से बची महिलाओं के लिए परेशान करने वाला संदेश दे सकती है।

विवाद बढ़ा तो स्वरा ने दी सफाई

विरोध बढ़ने के बाद स्वरा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उन्होंने रानी पद्मावती या जौहर करने वाली महिलाओं को कायर नहीं बताया। उनका सवाल इस बात पर था कि आज के समय में फिल्मों के जरिए अतीत की किन परंपराओं को गौरव और वीरता के रूप में पेश किया जाना चाहिए। किसी भी रेप सर्वाइवर को सिर्फ इसलिए कम बहादुर महसूस नहीं कराया जाना चाहिए क्योंकि उसने अपनी जान बचाई।

सोशल मीडिया पर भी छिड़ी बहस

मामला सोशल मीडिया तक पहुंच चुका है। स्वरा भास्कर और शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के बीच भी इस मुद्दे पर बहस देखने को मिली। वहीं, करणी सेना की महिला विंग की अध्यक्ष कीर्ति राठौड़ और बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला समेत कई लोगों ने अभिनेत्री के बयान की आलोचना की है।

Advertisement
×