Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Sushmita-Lalit Breakup : न पछतावा, न शिकायत... क्यों खत्म हुआ सुष्मिता-ललित का रिश्ता? सालों बाद दिया जवाब

एक इंस्टाग्राम पोस्ट बन गई नेशनल न्यूज, ललित मोदी ने सुनाई लव स्टोरी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Sushmita-Lalit Breakup : आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने आखिरकार एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते को लेकर लंबे समय बाद खुलकर बात की है। साल 2022 में दोनों की रोमांटिक तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी थी और हर तरफ उनके रिश्ते की चर्चा होने लगी थी। अब ललित मोदी ने बताया है कि वह रिश्ता उनके लिए बेहद खास था और आज भी सुष्मिता उनके जीवन में एक सम्मानित दोस्त के रूप में मौजूद हैं।

‘पोस्ट करने से पहले सुष्मिता मेरे सामने थीं’

Humans of Bombay को दिए इंटरव्यू में ललित मोदी ने उस चर्चित इंस्टाग्राम पोस्ट का जिक्र किया, जिसने दोनों के रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था। उन्होंने बताया कि यह कोई सुनियोजित रणनीति नहीं थी। उस समय दोनों एक फ्लाइट में साथ थे और किसी बात को लेकर मजाकिया अंदाज में बहस कर रहे थे।

Advertisement

ललित मोदी ने कहा कि उन्होंने सुष्मिता से मजाक में कहा था कि वह एक पोस्ट करने जा रहे हैं। सुष्मिता ने हंसते हुए जवाब दिया था कि वह ऐसा नहीं करेंगे। हालांकि कुछ ही देर बाद उन्होंने पोस्ट कर दी। मोदी के मुताबिक, सुष्मिता को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह सच में ऐसा कर देंगे।

Advertisement

पोस्ट के बाद मच गया था हंगामा

ललित मोदी ने बताया कि उस समय वह सार्डिनिया जा रहे थे, जबकि सुष्मिता अपनी मां से मिलने लंदन जा रही थीं। उन्होंने पोस्ट लंदन पहुंचने के दौरान की थी। जब तक वह अपनी मंजिल तक पहुंचे, तब तक यह खबर राष्ट्रीय सुर्खियों में बदल चुकी थी। सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया इतनी बड़ी थी कि दोनों सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले सेलिब्रिटीज में शामिल हो गए। उस दौर में वे और सुष्मिता गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले चेहरों में शामिल थे।

‘कभी पोस्ट हटाने की बात नहीं हुई’

मोदी ने साफ किया कि सुष्मिता सेन ने उनसे कभी पोस्ट हटाने के लिए नहीं कहा। न ही उन्होंने खुद ऐसा करने के बारे में सोचा। दोनों उस फैसले से सहज थे और उन्हें किसी बात का पछतावा नहीं है। जिंदगी में जो भी फैसले लिए, उनसे बहुत कुछ सीखा। अगर कुछ गलतियां हुईं तो उन्होंने उन्हें अनुभव के रूप में स्वीकार किया और आगे बढ़े।

दूरी बनी रिश्ते के अंत की वजह

अपने रिश्ते के खत्म होने पर बात करते हुए ललित मोदी ने कहा कि उनके और सुष्मिता के बीच एक बेहद खूबसूरत रिश्ता था। हालांकि समय के साथ दूरी बढ़ती चली गई। सुष्मिता का करियर भारत में था, जबकि उनकी जिंदगी लंदन में थी, जिसके चलते दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। उन्होंने कहा कि आज भी उनके पास उस रिश्ते की कई खूबसूरत यादें हैं। उनके इस बयान ने एक बार फिर उस चर्चित रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया है।

Advertisement
×