Surbhi Jyoti Pregnancy : पति का Kiss और डांस... बेबी बंप फ्लॉन्ट कर झूमीं हसीना, लैवेंडर ड्रेस में लगीं कमाल; लिखा ये खास कैप्शन
सुरभि ने 29 मई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया
Surbhi Jyoti Pregnancy : टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर का आनंद ले रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं और अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की झलकियां फैंस के साथ साझा कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आया। फैंस और सेलेब्स भी उन्हें इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
View this post on Instagram
बेबी बंप थामकर कई खूबसूरत पोज दिए
सुरभि ने 29 मई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनकी बेबी शॉवर सेरेमनी भी आयोजित की गई। लैवेंडर कलर की लॉन्ग मैक्सी ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लाइट ग्लोइंग मेकअप, हाफ-टाई हेयरस्टाइल, फ्लोरल एक्सेसरीज, स्टेटमेंट ईयररिंग्स और ब्रेसलेट के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया।
पति ने खूब प्यार लुटाया
सुरभि ने बेबी बंप थामकर कई खूबसूरत पोज भी दिए। सेरेमनी के दौरान पति सुमित सूरी ने उन पर खूब प्यार लुटाया। उन्होंने सुरभि को बांहों में लेकर किस किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।
'नन्ही जान को सेलिब्रेट कर रही हूं'
सुरभि ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मैं खुद को और अपने अंदर पल रही इस नन्ही जान को सेलिब्रेट कर रही हूं।" इस दौरान उन्होंने डांस भी किया। बता दें कि सुरभि ने साल 2024 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमित सूरी से शादी की थी।

