Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Summer Travel : 45°C की गर्मी लेकिन फिर भी ठंडी रहती हैं राजस्थान की ये डेस्टिनेशंस, जून-जुलाई में घूमने के लिए बेस्ट

माउंट आबू राजस्थान का सबसे मशहूर और ठंडी टूरिस्ट प्लेस है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Summer Travel : राजस्थान का नाम सुनते ही तपती धूप, रेत के टीले और तेज गर्म हवाओं की तस्वीर सामने आ जाती है। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि इसी राजस्थान में कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जहां गर्मियों के मौसम में भी मौसम काफी सुहावना और ठंडा रहता है। अगर आप जून-जुलाई की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो राजस्थान की ये डेस्टिनेशन आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

माउंट आबू: राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन

Advertisement

माउंट आबू राजस्थान का सबसे मशहूर और ठंडी टूरिस्ट प्लेस है। अरावली पर्वतमाला में बसा यह शहर गर्मियों में भी राहत भरा मौसम देता है। यहां की नक्की झील, दिलवाड़ा जैन मंदिर और सनसेट पॉइंट टूरिस्ट को खूब आकर्षित करते हैं। दिन में हल्की धूप और शाम को ठंडी हवाएं यहां का खास अट्रेक्शन हैं।

Advertisement

गुरु शिखर: बादलों के बीच सुकून

माउंट आबू के पास स्थित गुरु शिखर अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी है। यहां से आसपास के खूबसूरत नजारों का मजा लिया जा सकता है। ऊंचाई अधिक होने के कारण यहां का तापमान सामान्य जगहों की तुलना में काफी कम रहता है। नेचर लवर्स के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।

णकपुर: हरियाली और शांति का संगम

पाली जिले में स्थित रणकपुर अपने भव्य जैन मंदिरों और नेचुरल खूबसूरती के लिए मशहूर है। पहाड़ियों और हरियाली से घिरी यह जगह गर्मियों में भी ठंडी रहती है। यहां का शांत वातावरण टूरिस्ट को सुकून देता है।

कुंभलगढ़: इतिहास के साथ ठंडी फिजाएं

कुंभलगढ़ का किला जितना ऐतिहासिक है, उतना ही खास यहां का मौसम भी है। अरावली की पहाड़ियों में बसे इस इलाके में गर्मियों के दौरान भी मौसम सुहावना बना रहता है। यहां घूमने आने वाले पर्यटक इतिहास और नेचर दोनों का मजा लेते हैं।

Advertisement
×