Diljit Security Breach : दिलजीत के मेगा शो में अचानक बवाल, LIVE कॉन्सर्ट में स्टेज पर झंडा लेकर चढ़ा प्रदर्शनकारी, VIDEO वायरल
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में हंगामा, स्टेज पर पहुंचा प्रदर्शनकारी; सिंगर ने नहीं रोकी परफॉर्मेंस
Diljit Safety Breach : पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने 'ऑरा वर्ल्ड टूर 2026' को लेकर दुनियाभर में चर्चा में हैं, लेकिन हाल ही में सैन फ्रांसिस्को में हुए उनके लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक ऐसी घटना हुई, जिसने कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण बना दिया। दरअसल, शो के बीच एक प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरा तोड़कर हाथ में झंडा लिए सीधे स्टेज पर पहुंच गया।
सुरक्षा में चूक, लेकिन तुरंत हुआ एक्शन
एक दर्शक के मुताबिक, दिलजीत मंच पर परफॉर्म कर रहे थे तभी अचानक एक व्यक्ति दौड़ता हुआ स्टेज पर चढ़ गया। घटना ने कुछ समय के लिए दर्शकों को चौंका दिया और वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उस व्यक्ति को तुरंत काबू कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद उसे मंच से हटाकर हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने हालात को कंट्रोल में रखा और शो पर असर नहीं पड़ने दिया।
View this post on Instagram
दिलजीत ने दिखाई प्रोफेशनलिज्म की मिसाल
घटना के बावजूद दिलजीत दोसांझ ने अपना संयम नहीं खोया। प्रदर्शनकारी को हटाए जाने के बाद उन्होंने बिना किसी रुकावट के अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी। सिंगर ने पूरे शो के दौरान फैंस का मनोरंजन किया। उनके इस रवैये की सोशल मीडिया पर भी खूब तारीफ हो रही है। कई फैंस ने कहा कि मुश्किल हालात में भी दिलजीत ने जिस तरह शो संभाला, वह उनकी प्रोफेशनल सोच को दिखाता है।
धमकियों के बीच दिया सख्त संदेश
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कुछ कट्टरपंथी समूहों द्वारा ऑनलाइन विरोध और धमकियों की खबरें सामने आ रही थीं। घटना के बाद दिलजीत ने साफ कहा कि उनके कॉन्सर्ट में किसी भी तरह की बाधा या फैंस को परेशान करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ स्थानीय प्रशासन तुरंत कार्रवाई करेगा।

