Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

रूपा-वूपा बंद करो, बेटे की बात करो; गोविंदा का नाम सुनते ही चिढ़ी सुनीता आहूजा, पैप्स को दिया दो टूक जवाब

सुनीता आहूजा ने बेटे यशवर्धन की तारीफ में पढ़े कसीदे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Sunita-Govinda Relation : गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में रियलिटी शो 'लॉकअप' से बाहर होने के बाद वह माइंड कोच सारा अरफीन खान की फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक चैरिटी कार्यक्रम में पहुंचीं। यहां उन्होंने जरूरतमंद बच्चों को रेनकोट और छाते बांटे। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को उनकी बेटी टीना का जन्मदिन भी है, इसलिए यह सेवा उनके लिए और भी खास रही।

'बच्चे मुझे बहुत पसंद हैं'

इस दौरान सुनीता ने कहा कि उन्हें बच्चों से बेहद लगाव है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "अगर मेरा बस चलता तो मैं दो नहीं, बल्कि 5-6 बच्चे पैदा करती। बच्चे भगवान का रूप होते हैं। उनके मन में कोई छल-कपट नहीं होता।" उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

लॉकअप को लेकर भी किया खुलासा

सुनीता ने बताया कि रियलिटी शो 'लॉकअप' में लगातार होने वाली बहस और लड़ाइयों को देखकर उनका तनाव बढ़ गया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि शो की वजह से उनका डायबिटीज भी बढ़ गया। हालांकि उन्होंने शो के अनुभव को यादगार बताया।

Advertisement

गोविंदा के सवाल पर साधी चुप्पी

इवेंट के दौरान जब एक रिपोर्टर ने गोविंदा के आगामी प्रोजेक्ट 'रूपा' को लेकर सवाल पूछा तो सुनीता चिढ़ गई। सुनीता ने पैप्स से साफ कहा कि रूपा-वूपा बंद करो... ये रूपा के बारे में बात करने की जगह नहीं है। वो उनके और बेटे यशवर्धन की अपकमिंग फिल्म पर बात करें। बाकी किसी और को लेकर वो डिस्कशन नहीं करना चाहतीं।

बेटे पर जताया भरोसा

सुनीता ने अपने बेटे यशवर्धन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनका बेटा मेहनती और संस्कारी है। उन्हें पूरा विश्वास है कि वह अपनी पहचान खुद बनाएगा और अपने करियर में बड़ी सफलता हासिल करेगा। उनका यह आत्मविश्वास और पारिवारिक अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Advertisement
×