Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

iPhone 18 की दीवानगी पर सोनू सूद का तंज, बोले- नया फोन, नई EMI... वही पुराने बिल, Vicky Kaushal भी पहुंचे स्टोर

पैपराजी द्वारा कैप्चर किए गए वीडियो में विक्की नया फोन देखते और उससे सेल्फी लेते नजर आए

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

भारत में शुक्रवार को iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू होते ही Apple स्टोर्स के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। iPhone के लिए लोगों की इस दीवानगी पर अभिनेता सोनू सूद ने मजेदार अंदाज में सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने Apple स्टोर के बाहर लाइन में खड़े लोगों की तस्वीर शेयर करते हुए समाज के लिए कुछ करने का संदेश भी दिया।

सोनू सूद ने iPhone क्रेज पर किया पोस्ट

सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “नया फोन, नई EMI... वही पुराने बिल! शायद अब समय है कि हम सिर्फ फोन अपग्रेड करने के लिए नहीं, बल्कि बदलाव लाने के लिए कतार में खड़े हों। असली अपग्रेड एक बेहतर समाज है।”सोनू के इस पोस्ट में महंगे स्मार्टफोन खरीदने की होड़ के बीच सामाजिक जिम्मेदारी की ओर ध्यान दिलाने की कोशिश नजर आई।

Advertisement

iPhone लेने Apple स्टोर पहुंचे Vicky Kaushal

iPhone 18 सीरीज खरीदने वालों में बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल भी नजर आए। शुक्रवार को बिक्री शुरू होने के मौके पर वह मुंबई के Apple BKC स्टोर पहुंचे। पैपराजी द्वारा कैप्चर किए गए वीडियो में विक्की नया फोन देखते और उससे सेल्फी लेते नजर आए। अभिनेता ने हाथ में नया डिवाइस लेकर कैमरों की ओर हाथ भी हिलाया। विक्की उन बॉलीवुड सितारों में शामिल रहे, जिन्होंने नया iPhone खरीदा।

Advertisement

सुबह 5 बजे से लाइन में लगे ग्राहक

iPhone लॉन्च का इंतजार कर रहे कई लोगों के लिए यह किसी त्योहार से कम नहीं था। बेंगलुरु के राहुल नाम के एक ग्राहक ने बताया कि वह सुबह करीब 5 बजे स्टोर पहुंच गए थे। उनके मुताबिक, लाइन में हरियाणा, दिल्ली और मुंबई समेत कई जगहों से लोग आए थे। राहुल ने बताया कि वह iPhone 7 के समय से Apple के फोन खरीदते आ रहे हैं। उनके लिए हर साल iPhone लॉन्च एक त्योहार जैसा बन गया है।

iPhone 18 Pro की कीमत 1.64 लाख रुपये से शुरू

  • भारत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री 18 सितंबर से शुरू हुई है। दोनों मॉडल के लिए प्री-ऑर्डर इस महीने की शुरुआत में शुरू हुए थे।
  • iPhone 18 Pro के 256GB मॉडल की कीमत 1,64,900 रुपये से शुरू होती है। वहीं 512GB, 1TB और 2TB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 1,89,900 रुपये, 2,39,900 रुपये और 3,14,900 रुपये है।
  • वहीं, iPhone 18 Pro Max के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है। इसके 512GB, 1TB और 2TB वेरिएंट क्रमशः 2,04,900 रुपये, 2,54,900 रुपये और 3,29,900 रुपये में उपलब्ध हैं।

नए iPhone में क्या है खास?

iPhone 18 Pro और Pro Max को ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और नए बर्गंडी कलर में पेश किया गया है। फोन में 48MP Fusion Main कैमरा, वेरिएबल अपर्चर और नए Pro कैमरा कंट्रोल दिए गए हैं। दोनों मॉडल A20 Pro चिप से लैस हैं और इनमें नया वेपर चैंबर भी दिया गया है।

Advertisement
×