Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मेरे लिए दूल्हा तलाश रही हैं स्मिता... क्या जल्द बज सकती है शादी की शहनाई? कंगना ने दिया बड़ा हिंट

कंगना ने कहा कि फिलहाल उनकी जिंदगी में शादी से ज्यादा उनका काम और करियर अहम है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान वह लगातार इंटरव्यू दे रही हैं और कई प्राइवेट व सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रख रही हैं। इसी दौरान उनसे उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा गया।

को-स्टार ने पूछा शादी का प्लान

Advertisement

फिल्म प्रमोशन के दौरान कंगना की को-स्टार स्मिता तांबे ने उनसे सीधे पूछ लिया कि वह शादी कब करने वाली हैं। इस सवाल पर कंगना ने बेबाक अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि फिलहाल उनकी जिंदगी में शादी से ज्यादा उनका काम और करियर अहम है। कंगना ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि स्मिता इन दिनों उनके लिए एक अच्छे जीवनसाथी की तलाश में लगी हुई हैं।

Advertisement

सक्सेसफुल महिलाएं देर से शादी क्यों करती हैं?

इंटरव्यू के दौरान कंगना से पूछा गया कि अक्सर सफल महिलाएं शादी का फैसला लेने में देरी क्यों करती हैं। इस पर उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का जिंदगी और सिचुएशन अलग होती हैं। किसी के लिए परिवार पहले होता है तो किसी के लिए करियर। उनकी फिल्म की कई सह-कलाकार शादीशुदा हैं और कुछ के बच्चे भी हैं। वहीं कुछ महिलाओं ने कम उम्र में परिवार की जिम्मेदारियां संभालीं। इसलिए हर महिला की जिंदगी का सफर अलग होता है और उसी के हिसाब से उसके फैसले भी अलग होते हैं।

शादी पर खुलकर रखी राय

कंगना ने साफ शब्दों में कहा कि वह शादी के खिलाफ नहीं हैं और न ही इस संस्था में उनका विश्वास कम है। हालांकि उन्होंने माना कि लंबे समय तक उनकी प्राथमिकताओं में शादी शामिल नहीं रही। उनका पूरा ध्यान अपने करियर और सपनों को हासिल करने पर रहा। शादी का फैसला किसी दबाव में नहीं, बल्कि सही समय और सही परिस्थिति में लिया जाना चाहिए।

Advertisement
×