Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

UK में सिख बस ड्राइवर पर हमला, दाढ़ी खींचकर बस से उतारा; आरोपी ने कई वाहनों को मारी टक्कर

टेलफोर्ड में वारदात का वीडियो वायरल; चालक को मामूली चोटें आईं, पुलिस ने 20 साल की उम्र के एक व्यक्ति को लूट और खतरनाक ड्राइविंग के शक में गिरफ्तार किया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
वीडियोग्रैब
Advertisement

ब्रिटेन के टेलफोर्ड शहर में एक सिख बस ड्राइवर पर हमला कर बस को कथित तौर पर हाईजैक करने और कई वाहनों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें हमलावर द्वारा बस चालक के साथ मारपीट करने और उसकी दाढ़ी खींचने का दृश्य दिखाई दे रहा है।

शुक्रवार शाम मेडली के कोर्ट स्ट्रीट इलाके में पुलिस को बस चालक पर हमले की सूचना मिली थी। पुलिस के मुताबिक, हमले के दौरान चालक को बस से बाहर धकेल दिया गया। इसके बाद संदिग्ध ने बस अपने कब्जे में ले ली और उसे पार्क वे से हाई स्ट्रीट की ओर गलत दिशा में तेज और खतरनाक तरीके से चलाया।

Advertisement

इस दौरान बस ने रास्ते में कई अन्य वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

वेस्ट मर्सिया पुलिस ने बताया कि अधिकारियों ने कुछ देर बाद बस को रोक लिया और 20 साल की उम्र के एक व्यक्ति को लूट और खतरनाक ड्राइविंग के संदेह में गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, हमले में बस चालक को मामूली चोटें आईं और पैरामेडिक्स ने मौके पर उसका उपचार किया। घटना में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की जानकारी नहीं है।

सिख समुदाय में रोष

घटना का वीडियो सामने आने के बाद ब्रिटेन समेत विभिन्न स्थानों पर पंजाबी और सिख समुदाय के लोगों में रोष देखा जा रहा है। समुदाय से जुड़े लोगों और नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस घटना को आधिकारिक तौर पर हेट क्राइम के रूप में वर्गीकृत किए जाने की पुष्टि नहीं की है। पुलिस की जांच में हमले के पीछे की पूरी वजह और आरोपी की मंशा का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

वेस्ट मर्सिया पुलिस के डिटेक्टिव सार्जेंट ताइग लैननी ने कहा कि इलाके के लोगों के लिए यह घटना चिंताजनक रही होगी। उन्होंने समुदाय को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement
×