Dimple Chaudhary Troll : क्या मैं आत्महत्या कर लूं?, मुझे जीने दो; ट्रोलिंग से टूटी हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी, फैंस से की अपील
ट्रोलिंग से टूटीं हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी, बोलीं- 'मुझे जीने दो, मैं ठीक नहीं हूं'
Dimple Chaudhary Troll : हरियाणवी डांसर और स्टेज परफॉर्मर डिंपल चौधरी का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कुछ लोगों के साथ लोगों संग गाली-गलौज करते हुए और गुस्से में बात करती नजर आ रही थीं। वीडियो सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब डिंपल ने इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और अपनी मानसिक स्थिति को लेकर खुलकर बात की है।
परिवार के साथ थीं, फिर हुआ विवाद
डिंपल ने कहा, "ये सब हुआ तब वो मैं अपने परिवार के साथ थीं। जो तुम वीडियो बना रहे हो कि हम फोटो खिंचवाने गए, फोटो नहीं दिया। बहुत बदतमीज लड़की है, गाली दे रही है। इसका यह हो जाना चाहिए, वो हो जाना चाहिए। पहली बात तो यह है कि तुम्हारे अंदर थोड़ा-बहुत दिमाग है या नहीं? कोई लड़की अपने परिवार, भाई-बहन के साथ है और तुम उसे परेशान कर रहे हो। उसकी प्राइवेसी में दखल दे रहे हो। तुम्हारा मैंने कुछ ले-देकर रखा है?"
View this post on Instagram
आगे उन्होंंने कहा, "अगर तुम यह चीज प्यार से कहते कि डिंपल जी, एक फोटो खिचवा दीजिए तो क्या मैं आपको मना करती?' डिंपल आगे बोलीं, " मैं रुक-रुककर लोगों के साथ फोटोज खिचवाती हूं। मैं गाड़ी से उतरकर भी लोगों को फोटो देती दूं। मुझे बदनाम कर रहे हो कि मुझमें घमंड है, कौन सा घमंड मुझमें नजर आ गया?"
ट्रोलिंग ने बढ़ाई मानसिक परेशानी
डिंपल ने वीडियो में कहा, "मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। लगातार हो रही ट्रोलिंग ने मुझे तोड़ दिया है। मैं खुद को मजबूत बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रही हूं, लेकिन मैं काफी परेशान हूं। दुनिया मझे जीने नहीं दे रही। मतलब मैं अपने घर से बाहर भी न जाऊं? क्यों ऐसे हालात पैदा कर रहे हो कि मैं खुद आत्महत्या कर लूं? प्लीज, मुझे मत छेड़ो। मैं तुम्हारे सामने हाथ जोड़ रही हूं। मुझे बदनाम मत करो। मुझे जीने दो।"
Meet Haryanvi Dancer #DimpleChaudhary who is fighting with her so called SIMP fans who wanted to click a photo with her. pic.twitter.com/JcK1bW6wYa
— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) June 17, 2026
उनकी यह भावुक अपील अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और कई लोग उनके समर्थन में भी सामने आए हैं। कुछ लोग डिंपल का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ उनके वायरल वीडियो को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

