वो तुम्हारी पत्नी है... सलमान ने लगाई क्लास तो यूजर्स ने बदला निशाना, अब कैटरीना को छोड़ विक्की को कर रहे ट्रोल
सलमान ने कटरीना कैफ की ट्रोलिंग पर लिया स्टैंड, अब विक्की कौशल से सवाल
Katrina Kaif Troll : बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोल्स और पैपराजी को जमकर फटकार लगाई। बॉडी शेमिंग और सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी पर टिप्पणी करने वालों को सलमान ने अपने बेबाक अंदाज में जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल की जा रही महिलाओं का मुद्दा भी उठाया, जिसे फैंस कटरीना कैफ से जोड़कर देख रहे हैं।
Just wondering what Vicky Kaushal must be feeling seeing Salman Khan Defend his wife Katrina Kaif on National TV🤔 https://t.co/z9BNJ5EAMv
— Rosy (@rose_k01) September 19, 2026
सलमान ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि अगर कोई महिला प्रेग्नेंसी के बाद अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती है, तो उसे ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब वह फिल्मों में वापसी करेंगी, तो खुद फिट हो जाएंगी। सलमान की इन बातों को कटरीना के समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है।
vicky kaushal kuch seekho salman khan defended your wife better than you all these words should have come from you and not him this is level of respect Salman has for kat !
#Biggboss20
#BB20
#SalmanKhan
— ' (@cutiepatootieho) September 19, 2026
सलमान के स्टैंड के बाद विक्की कौशल पर सवाल
सलमान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है। हालांकि, अब इस पूरे मामले में कटरीना के पति और अभिनेता विक्की कौशल भी चर्चा में आ गए हैं। कई यूजर्स का कहना है कि जब सलमान नेशनल टीवी पर कटरीना के समर्थन में खड़े हो सकते हैं, तो विक्की को भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखनी चाहिए।
Those who were trolling Katrina Kaif really needed a reply. But that reply should have gone to Vicky Kaushal — the kind Salman Khan actually gave.
Bro dedicated the entire episode to his Pasandida Aurat. By showing off his body and thick hair, he also answered everyone calling him old. And he revived Bigg Boss after it had been lying dull for so long.
Pasandida Aurat happy. He himself happy. Bigg Boss 20 contestants happy. Those who were trolling, unhappy.😎
— Krisha 🌸 (@KrishaAsiagh) September 20, 2026
सोशल मीडिया पर लोग सलमान के वीडियो शेयर करते हुए विक्की को उनसे सीख लेने की सलाह दे रहे हैं। कुछ यूजर्स विक्की की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं और पूछ रहे हैं कि उन्होंने अब तक ट्रोलिंग के खिलाफ कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी।
glad salman spoke up for katrina but honestly wish vicky had spoken up for her too. like bro that’s your wife.😭
— 𐙚 (@jaadafahoo) September 19, 2026
फिलहाल विक्की कौशल की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक रिएक्शन सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि वह सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना का जवाब देते हैं या नहीं। बता दें कि कटरीना कैफ ने नवंबर 2025 में अपने बेटे विहान को जन्म दिया था। वह आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं। उनके अगले प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

