Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

'वह मर चुकी है हमारे लिए'... उदयपुर में पिता ने किया बेटी का श्राद्ध, जानें हैरान करने वाली कहानी

लड़की कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

राजस्थान के उदयपुर में एक युवती के प्रेमी के साथ भाग जाने के बाद उसके पिता ने यहां दावा किया कि उसकी बेटी 'मर चुकी' है। उसने उसका श्राद्ध किया और पिता समेत पूरे परिवार ने शोक संदेश छपवाकर बेटी का मृत्युभोज भी किया।

यह कथित घटना उदयपुर शहर के बाहरी इलाके के एक गांव से सामने आई है, जहां एक लड़की कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पिता ने बताया कि उसने पुलिस की मदद से अपनी बेटी को ढूंढ निकाला और 28 जनवरी को उससे मुलाकात की। पिता ने दावा किया कि उसने दो दिन तक उससे बात की। बेटी ने वापस लौटने अथवा परिवार की सलाह मानने से इनकार कर दिया।

Advertisement

बेटी ने कथित तौर पर अपने पिता से कहा कि वह परिवार के साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती और अपनी जिंदगी अपने प्रेमी के साथ बिताना चाहती है। इसके बाद, परिवार ने महिला से सभी रिश्ते खत्म करने का फैसला किया। परिवार ने एक शोक संदेश छपवाया, जिसमें बताया गया कि 28 जनवरी को उसकी मौत हो गई थी। वीरवार को पारंपरिक तौर पर श्राद्ध किया गया।

Advertisement

पिता ने कहा कि उन्होंने पारंपरिक हिंदू रस्में निभाईं जो किसी व्यक्ति की मौत के बाद की जाती है। इसके साथ ही पिता ने कहा कि उसे विरासत से बेदखल करने का भी फैसला किया। पिता ने कहा कि हमारे लिए, वह अब जीवित नहीं है।

Advertisement
×