Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

‘इनोसेंट’ नहीं बनना था… क्रिस्टल डिसूजा ने क्यों चुना ‘ट्रेटर’ बनना? जीत के बाद बड़ा खुलासा

जीत के बाद क्रिस्टल डिसूजा ने शो के अपने सफर को याद किया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

The Traitors 2 : ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन का रोमांचक सफर अब खत्म हो चुका है। इस बार जीत का ताज क्रिस्टल डिसूजा और रिडा थराना के सिर सजा है। चाल, रणनीति, भरोसे और धोखे से भरे इस सीजन के फिनाले में दोनों ने अपनी असली पहचान उजागर कर बाकी कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया। खास तौर पर साहिल सलाथिया और शालिनी पासी उनके खुलासे से हैरान रह गए।

जीत के बाद क्रिस्टल डिसूजा ने शो के अपने सफर को याद किया। उन्होंने कहा कि वह इस पूरे अनुभव को बार-बार जीना चाहेंगी। क्रिस्टल के मुताबिक, उन्हें ‘ट्रेटर’ की भूमिका निभाने में काफी मजा आया और वह शो में ‘इनोसेंट’ बनकर बिल्कुल नहीं रहना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने अपने गेम को लेकर कहा कि उन्होंने कभी खुद से या गेम के साथ बेईमानी नहीं की। उनके मुताबिक, ट्रेटर होने के बावजूद उन्होंने पूरी ईमानदारी से अपनी रणनीति पर काम किया और कभी चीटिंग नहीं की। मुश्किल और थकाने वाले दिनों के साथ-साथ उन्हें शो में कई खुशियां भी मिलीं और इन सभी अनुभवों ने उनके सफर को खास बना दिया।

Advertisement

क्रिस्टल ने शो के दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ अपने रिश्तों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनका किसी के साथ बहुत गहरा जुड़ाव नहीं था। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रेटर्स के बीच एक तरह का अनकहा नियम था कि वे एक-दूसरे का नाम नहीं लेंगे।शाहनील गिल से जुड़े अनुभव को याद करते हुए क्रिस्टल ने कहा कि एक मौके पर उन्हें थोड़ा बुरा जरूर लगा था, लेकिन दोनों के बीच दोस्ती नहीं थी। शो में ‘मर्डर’ की रणनीति का हिस्सा होने के बावजूद वह और शाहनील महल में कभी साथ नहीं बैठीं।

Advertisement

ट्रोलर्स को भी दिया करारा जवाब

क्रिस्टल ने अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि लोग उनके चेहरे या लुक्स को लेकर क्या सोचते हैं। उनका कहना था कि अगर किसी के पास उनके बारे में कहने के लिए सिर्फ यही नकारात्मक बात है, तो उनके लिए यह सबसे अच्छी बात है। फिनाले में क्रिस्टल ने अपनी पहचान उजागर करते हुए कहा कि वह पहले दिन से ही ट्रेटर थीं और उन्होंने यह गेम दिल से और ईमानदारी से खेला। शो के होस्ट करण जौहर ने भी फिनाले के बाद क्रिस्टल डिसूज़ा और रिडा थराना को जीत की बधाई दी।

Advertisement
×