Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Shannon K : पिता-बेटी की जोड़ी ने जीता दिल; जहां परफॉर्म करना सपना, वहां इतिहास रच गईं शैनन K

रॉयल अल्बर्ट हॉल में गूंजी शैनन K की आवाज, सबसे कम उम्र की भारतीय कलाकार बनीं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Shannon K : इंडो-अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस शैनन K ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में परफॉर्म करके इतिहास रच दिया। इसी के साथ वह इस मशहूर मंच पर शो करने वाली सबसे कम उम्र की पहली भारतीय सिंगर बन गई हैं।

सपने को हकीकत में बदला

रॉयल अल्बर्ट हॉल दुनिया के सबसे मशहूर कॉन्सर्ट वेन्यू में गिना जाता है, जहां कई दिग्गज कलाकार अपनी परफॉर्मेंस दे चुके हैं। ऐसे स्टेज पर शो करना हर कलाकार का सपना होता है। शैनन K ने अपनी मेहनत, लगन और म्यूजिक के प्रति जुनून के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

Advertisement

Advertisement

पिता कुमार सानू के साथ यादगार पेशकश

इस खास कॉन्सर्ट में शैनन K ने अपने पिता और बॉलीवुड के दिग्गज गायक कुमार सानू के साथ मंच शेयर किया। दोनों की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के सभी टिकट पहले ही बिक चुके थे और भारी मांग को देखते हुए आयोजकों को 600 अतिरिक्त सीटों का इंतजाम करना पड़ा।

90 के दशक के गीतों ने बांधा समां

लाइव सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा के साथ पिता-बेटी की जोड़ी ने 90 के दशक के मशहूर बॉलीवुड गीतों को नए अंदाज में पेश किया। पुराने गानों में आधुनिक पॉप संगीत का तड़का लगाकर उन्होंने युवा दर्शकों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। कॉन्सर्ट के दौरान दर्शक हर गीत के साथ गुनगुनाते नजर आए और पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।

Advertisement
×