जय श्री राम बोलो आसिम भाई... विशाल का पलटवार, सोशल मीडिया पर भिड़े दो सितारे, धर्म तक पहुंची जुबानी जंग?
एक-दूसरे पर जमकर बरसे आसिम और विशाल, एक्स-गर्लफ्रेंड से लेकर रैप तक छिड़ी जंग
Asim Riaz Controversy : टीवी और रियलिटी शो की दुनिया में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब अभिनेता और रियलिटी स्टार आसिम रियाज और विशाल आदित्य सिंह के बीच सोशल मीडिया पर शुरू हुई तकरार ने नया मोड़ ले लिया है। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला एक्स तक पहुंच गया है। मामला एक्स-गर्लफ्रेंड से शुरू होकर साइकेट्रिस्ट, सिंगिंग, फिटनेस और निजी टिप्पणियों तक पहुंच गया है।
आसिम ने पुराने विवाद को लेकर विशाल पर साधा निशाना
विवाद की शुरुआत आसिम रियाज की एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई। उन्होंने विशाल आदित्य सिंह को टैग करते हुए उनके पुराने रिश्ते और उससे जुड़े विवाद का जिक्र किया। आसिम ने कथित तौर पर विशाल की एक्स-गर्लफ्रेंड द्वारा नेशनल टीवी पर उन्हें पैन से पीटे जाने वाली घटना का हवाला देते हुए इसे उनके लिए ‘परमानेंट डैमेज’ बताया।
आसिम ने विशाल को सलाह दी कि अगर उन्हें उनका ध्यान चाहिए तो मीडिया या पॉडकास्ट के बजाय सीधे उन्हें DM करें। साथ ही उन्होंने विशाल के लिए साइकेट्रिस्ट ढूंढने की बात कहकर तंज भी कसा।
View this post on Instagram
विशाल ने दिया करारा जवाब
आसिम की पोस्ट के बाद विशाल आदित्य सिंह भी पीछे नहीं हटे। उन्होंने जवाब देते हुए आसिम की पहचान पर ही सवाल खड़ा कर दिया। विशाल ने तंज कसते हुए कहा कि आसिम की पहचान अब सिर्फ ‘एक्स-बिग बॉस कंटेस्टेंट’ तक सीमित रह गई है।
इसके बाद उन्होंने आसिम के साइकेट्रिस्ट वाले कमेंट का जवाब भी अपने अंदाज में दिया। विशाल ने कहा कि आसिम उन्हें साइकेट्रिस्ट का नंबर भेजें और बदले में वह उन्हें सुरेश वाडकर म्यूजिक स्कूल का नंबर भेजेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने जिम का कूपन देने की बात भी कही।
रैप और फिटनेस पर भी हुआ वार
सोशल मीडिया की यह लड़ाई यहीं नहीं रुकी। विशाल ने आसिम की फिटनेस और रैपिंग को लेकर भी कटाक्ष किया। उन्होंने एक पोस्ट में बॉडी बनाने के लिए इंजेक्शन का इशारा करते हुए लिखा कि सिर्फ शरीर बनाने से काम नहीं चलता, दिमाग के लिए भी कुछ करना चाहिए। इसके साथ ही विशाल ने आसिम के रैप को 0 फीसदी और ‘बकवास करने के टैलेंट’ को 100 फीसदी बताया। इस तरह दोनों के बीच बहस अब निजी टिप्पणियों से आगे बढ़कर प्रोफेशनल टैलेंट पर भी पहुंच गई।
‘जय श्री राम बोलो आसिम भाई’ से बढ़ा विवाद?
विवाद के बीच विशाल की तरफ से ‘जय श्री राम बोलो आसिम भाई’ जैसी टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर चर्चा और बढ़ा दी। इसके बाद कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या दोनों एक्टर्स की निजी लड़ाई अब धर्म तक पहुंच रही है?

