Cross Border Love: आठ साल पुराने प्यार के लिए सरहद पार, अब पाकिस्तान में ही रहेगी सरबजीत कौर उर्फ नूर हुसैन
Cross Border Love: भारत लौटने की अटकलों पर विराम
Cross Border Love: कपूरथला की रहने वाली 52 वर्षीय सरबजीत कौर उर्फ नूर हुसैन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। भारत से सिख जत्थे के साथ पाकिस्तान गईं सरबजीत अब अपने पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन (Nasir Hussain) के घर पहुंच गई हैं।
हाल के दिनों में उनके भारत लौटने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन महिला शेल्टर होम से रिहाई के बाद सामने आई वीडियो में वह अपने फैसले पर कायम नजर आईं।
पाकिस्तानी मीडिया से बातचीत में सरबजीत कौर ने कहा कि उसका और नासिर का रिश्ता आठ साल पुराना है और सच्चे प्यार ने उन्हें दोबारा मिलाया है। उन्होंने साफ कहा कि अब वह अपनी बाकी जिंदगी पाकिस्तान में ही बिताना चाहती हैं।
इससे पहले खबरें थीं कि उन्हें भारत डिपोर्ट किया जा सकता है, लेकिन अंततः उन्हें पति के घर जाने की अनुमति मिल गई।
उल्लेखनीय है कि वह नवंबर 2025 में श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 1,900 से अधिक श्रद्धालुओं के साथ वाघा-अटारी सीमा पार कर पाकिस्तान गई थीं, लेकिन जत्थे के साथ वापस नहीं लौटीं।
#UPDATE: Sarabjit Kaur alias Noor Fatima returns back to her Pakistan husband home says it's been eight years of our love, will spend the rest of life in Pakistan. pic.twitter.com/buRTaUip6G
— Abhinav (@Abhinav_gloria) February 13, 2026

