Sapna-Veer Controversy : कहीं का किया कहीं तो भुगतोगे ही... क्या वीर साहू के लिए था सपना का यह तंज? इंटरनेट पर बढ़ी हलचल
सपना चौधरी ने लगाए थे पति पर घरेलू हिंसा जैसे गंभीर आरोप
Sapna-Veer Controversy : हरियाणवी इंडस्ट्री की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी इन दिनों अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पति वीर साहू के साथ चल रहे विवाद और घरेलू हिंसा के आरोपों के बीच सपना का एक नया क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है। उनकी इस पोस्ट को फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स मौजूदा हालात से जोड़कर देख रहे हैं।
साड़ी में दिखा खूबसूरत अंदाज
सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में वह ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। ट्रेडिशनल लुक, सादगी भरी मुस्कान और आत्मविश्वास से भरे अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। तस्वीरों पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।
View this post on Instagram
कैप्शन ने खींचा सबका ध्यान
हालांकि तस्वीरों से ज्यादा चर्चा उनके पोस्ट के कैप्शन की हो रही है। सपना ने लिखा, "दूसरों की कमियां निकालकर अपने किरदार को अच्छा बनाना आजकल ट्रेंड में है... लेकिन मैं बदले में विश्वास नहीं रखती। मैं मानती हूं कि कहीं का किया, कहीं तो भुगतोगे ही।" कई लोग इसे उनके पति वीर साहू की ओर इशारा मान रहे हैं। हालांकि सपना ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके शब्दों ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।
गौरतलब है कि सपना चौधरी ने हाल ही में अपने पति पर घरेलू हिंसा जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। मामला कानूनी तक पहुंच चुका है और दोनों की ओर से लगातार बयान सामने आ रहे हैं। इस हाई-प्रोफाइल विवाद पर फैंस और मीडिया की नजर बनी हुई है।

