Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

सलमान खान भगवान नहीं हैं, वो मुझे रोक नहीं सकते; डायरेक्टर भरत श्रीनाते का फूटा गुस्सा, नोटिस पर दिया करारा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, लेकिन झुकने को तैयार नहीं 'काला हिरण' के मेकर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सलमान खान। फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Kala Hiran Controversy : द बैटल फॉर लिगेसी' रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। इस फिल्म को 1998 के चर्चित ब्लैकबक शिकार मामले से प्रेरित माना जा रहा है, जिसके चलते बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसी बीच फिल्म के निर्देशक भरत एस. श्रीनाते ने सलमान खान और उनकी कानूनी कार्रवाई पर खुलकर अपनी राय रखी है।

'सलमान खान कोई भगवान नहीं हैं'

एक इंटरव्यू के दौरान भरत श्रीनाते ने कहा कि सलमान खान न तो उनके गॉडफादर हैं और न ही उनके करियर का फैसला कर सकते हैं। किसी भी कलाकार या फिल्मकार को अपनी क्रिएटिविटी का अधिकार है और केवल किसी की नाराजगी के आधार पर किसी फिल्म को रोकना सही नहीं माना जा सकता। वह किसी भी बहस और ट्रोलिंग का स्वागत करते हैं, लेकिन बिना फिल्म देखे कानूनी नोटिस भेजना कई लोगों की साल की मेहनत पर सवाल खड़ा करता है।

Advertisement

ब्रेसलेट विवाद पर दिया जवाब

फिल्म के टीजर में मुख्य एक्टर काशिफ इकबाल खान को एक फिरोजी रंग का ब्रेसलेट पहने देखा गया, जिसे कई लोगों ने सलमान खान के सिग्नेचर ब्रेसलेट से जोड़ दिया। इस पर भरत श्रीनाते ने तीखा जवाब देते हुए कहा कि किसी ब्रेसलेट पर किसी का मालिकाना हक नहीं है। अगर किसी को लगता है कि ऐसा ब्रेसलेट केवल वही पहन सकता है, तो उसका पेटेंट करवा लेना चाहिए। फिल्म का किरदार सीधे तौर पर सलमान खान पर आधारित नहीं है।

Advertisement

काशिफ की शक्ल-सूरत बनी चर्चा का विषय

टीजर सामने आने के बाद दर्शकों ने अभिनेता काशिफ इकबाल खान और सलमान खान के बीच काफी समानताएं नोटिस कीं। इस पर निर्देशक ने कहा कि काशिफ स्वाभाविक रूप से ऐसे दिखते हैं और उन्हें किसी तरह के मेकअप या प्रोस्थेटिक्स के जरिए सलमान जैसा नहीं बनाया गया है। किसी एक्टर का चेहरा बदलना उनके बस में नहीं है और केवल समानता के आधार पर किसी फिल्म को किसी व्यक्ति की कहानी कहना उचित नहीं होगा।

बता दें कि सलमान खान ने फिल्म पर आपत्ति जताते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। उनका मानना है कि फिल्म उनकी छवि को नुकसान पहुंचा सकती है। वहीं निर्देशक का कहना है कि फिल्म को लेकर कोई भी राय बनाने से पहले उसे देखा जाना चाहिए। विवाद के बीच भरत श्रीनाते ने सलमान खान से अपील की है कि वे कानूनी लड़ाई को आगे बढ़ाने से पहले एक बार पूरी फिल्म जरूर देखें। फिल्म देखने के बाद ही यह तय किया जाना चाहिए कि उसमें वास्तव में कोई आपत्तिजनक सामग्री है या नहीं।

Advertisement
×