Rise and Fall 2: 'लेफ्टी, राइटी और कीपर भी, तभी रन नहीं बन रहे'... सारा के फोन में निकली क्रिकेटर्स की लंबी लिस्ट, सहवाग ने कसा तंज
सारा ने स्टेज पर बताया कि कई क्रिकेटर्स उन्हें मैसेज करते हैं
‘राइज एंड फॉल 2’ के प्रीमियर पर उस वक्त माहौल दिलचस्प हो गया, जब पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर सारा गुरपाल ने क्रिकेटर्स को लेकर ऐसा खुलासा कर दिया कि शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग भी चौंक गए। सारा ने स्टेज पर बताया कि कई क्रिकेटर्स उन्हें मैसेज करते हैं।
इसके बाद सहवाग ने सारा का फोन देखने की इच्छा जताई और चैट चेक करते हुए कुछ ऐसा रिएक्शन दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सारा ने अपना फोन सहवाग को देते हुए कहा कि कुछ मैसेज ऐसे भी हैं, जिन्हें देखकर उन्हें डांट पड़ सकती है। इसके बाद सहवाग ने सारा के फोन में चैट देखने शुरू किए।
सहवाग बोले- ‘अरे वाह...’
सारा के फोन में मैसेज देखने के बाद सहवाग भी हैरान नजर आए। उन्होंने मजाक करते हुए कहा क अरे वाह... इसने भी मैसेज किया है। मुझे लग रहा है तभी रन नहीं बन रहे हैं। इसके बाद सहवाग ने फोन में अलग-अलग क्रिकेटर्स के मैसेज देखकर कहा, ‘अरे इसमें तो लेफ्टी भी है, राइटी भी है और कीपर भी है।’ सहवाग की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंसने लगे।
हालांकि, सारा को किन-किन क्रिकेटर्स ने मैसेज किया है, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया। शो में सारा और सहवाग के बीच हुई यह मजेदार बातचीत दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
View this post on Instagram
कई चर्चित चेहरे शो का हिस्सा
‘राइज एंड फॉल 2’ में इस बार मनोरंजन और राजनीति समेत अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े कई चर्चित चेहरे शामिल हुए हैं। स्वरा भास्कर, गौतम गुलाटी, करण पटेल, शहजाद पूनावाला, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव समेत कई हस्तियां शो में नजर आ रही हैं। शो के शुरुआती एपिसोड से ही कंटेस्टेंट्स के बीच मस्ती, खुलासों और टकराव का सिलसिला शुरू हो गया है।

