Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

RIP Asha Bhosle : तुम दिखते नहीं हो, कभी आते नहीं हो... आशा भोसले की बातें याद कर भावुक हुए अदनान सामी, मां-बेटे जैसा था रिश्ता

हम मां-बेटे की तरह लड़ते थे : अदनान सामी ने आशा भोसले के बारे में कहा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

RIP Asha Bhosle : गायक-संगीतकार अदनान सामी ने कहा कि उनका आशा भोसले के साथ मां-बेटे जैसा संबंध था और उनकी अक्सर नोकझोंक होती थी। आशा भोसले के निधन के एक महीने बाद सामी ने कहा, "उनका प्यार अनमोल है।" आशा भोसले का 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

दोनों ने पहली बार वर्ष 2000 के हिट एल्बम "कभी तो नज़र मिलाओ" में एक साथ काम किया था। जल्द ही दोनों का रिश्ता मां और बेटे के रिश्ते जैसा बन गया। सामी ने पीटीआई- भाषा को बताया, "हम दोनों छोटी-छोटी बातों पर झगड़ते थे। उनकी सबसे बड़ी शिकायत यह होती थी, 'तुम दिखते नहीं हो, कभी आते नहीं हो।"

Advertisement

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ADNAN SAMI (@adnansamiworld)

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैं उनसे कहता था, 'आप शहर में रहती हैं और मैं उपनगर में, लोखंडवाला में रहता हूं।' मुंबई में जिस तरह का ट्रैफिक है, उसमें किसी के लिए नियमित रूप से आना-जाना आसान नहीं है। यह एक मां और बेटे के बीच होने वाली आम नोकझोंक थी।" भोसले ने आठ दशकों के करियर में शास्त्रीय, जैज और पॉप सहित 12,000 से अधिक गाने गाए। दोनों गायकों ने "कभी तो नजर मिलाओ" और "आओ ना" जैसे गानों पर साथ काम किया।

सामी ने कहा कि आशा भोसले बिना किसी झिझक के खुलकर अपनी बात कहती थीं, "कभी-कभी, मेरे कुछ गिले-शिकवों की वजह से मेरी उनसे बहस हो जाती थी... मैं कभी-कभी गलती से उनका कॉल नहीं उठा पाता था। लेकिन अगर मुझे उनकी कॉल दिखती, तो यह मेरी प्राथमिकता थी कि मैं सब कुछ छोड़कर उनसे बात करूं। वह इन सब बातों को लेकर बहुत संवेदनशील थीं।" पाकिस्तानी मूल के सामी वर्ष 2001 में भारत आ गए थे।

Advertisement
×