'दुआओं में याद रखना'... क्या माही विज की जिंदगी में सब ठीक है? एक्ट्रेस के पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की टेंशन
माही विज ने लिखा कि कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं
Mahhi Vij Remove Instagram : टीवी एक्ट्रेस माही विज ने सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का फैसला किया है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इसकी जानकारी देते हुए फैंस से उन्हें अपनी दुआओं में याद रखने की अपील की। हालांकि, माही ने यह नहीं बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला क्यों किया है। उनके इस पोस्ट के बाद फैंस उनकी चिंता जताते हुए जल्द वापसी की उम्मीद कर रहे हमाही विज ने लिखा कि कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं। पता नहीं कब तक। जब काम से जुड़ी कोई जरूरी पोस्ट करनी होगी, तब वापस आऊंगी। मुझे अपनी दुआओं में याद रखना। हालांकि, उन्होंने अपने इस फैसले के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया।
हाल ही में टीवी पर की थी वापसी
माही का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में उन्हें शो 'सहर होने को है' छोड़ने के बाद एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी के साथ जश्न मनाते हुए देखा गया था। कुछ समय पहले ही उन्होंने लंबे ब्रेक के बाद इसी शो के जरिए टेलीविजन पर वापसी की थी।
इन शोज से मिली पहचान
माही विज इससे पहले 'लाल इश्क' में नजर आई थीं। उन्हें 'लागी तुझसे लगन' और 'बालिका वधू' जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में निभाए गए किरदारों के लिए खास पहचान मिली। इसके अलावा वह 'नच बलिए 5' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7' जैसे रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
