Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

उड़ान भरने के लिए तैयार... यूनिफॉर्म में दिखे कार्तिक आर्यन, Captain India की शूटिंग से सामने आया पहला लुक

कार्तिक ने यूनिफॉर्म में अपनी एक तस्वीर शेयर कर फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Captain India : बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी अगली फिल्म Captain India को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है और इससे पहले कार्तिक आर्यन का पहला लुक सामने आ गया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर यूनिफॉर्म में अपनी एक तस्वीर शेयर कर फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि मैवरिक के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार। इसके साथ उन्होंने फिल्म के निर्देशक शिमित अमीन को भी टैग किया। तस्वीर में कार्तिक यूनिफॉर्म पहने नजर आ रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार और चुनौतीपूर्ण होने वाला है।

Advertisement

शिमित अमीन का एक संदेश भी शेयर किया

कार्तिक ने निर्देशक शिमित अमीन का एक संदेश भी शेयर किया। निर्देशक ने फिल्म की पूरी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों के दौरान टीम के सदस्यों ने मुश्किल परिस्थितियों का सामना किया, लेकिन किसी ने हार नहीं मानी। उन्होंने टीम के समर्पण और एक बेहतरीन फिल्म बनाने की जिम्मेदारी को लेकर गर्व जाहिर किया।

Advertisement

शिमित अमीन ने अपनी टीम को दुनिया की सबसे बेहतरीन टीम बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। उनके संदेश से साफ है कि फिल्म के निर्माण को लेकर पूरी टीम काफी उत्साहित है। रिपोर्ट के मुताबिक Captain India की शूटिंग लंदन में शुरू होने वाली है और इसे अक्टूबर के अंत तक पूरा करने की योजना है। फिल्म का निर्देशन शिमित अमीन कर रहे हैं, जो ‘Chak De! India’ जैसी चर्चित फिल्म के लिए जाने जाते हैं।

फिल्म का निर्माण टी-सीरीज के भूषण कुमार और बावेजा स्टूडियोज के साथ डोपामाइन स्टूडियोज मिलकर कर रहे हैं, जबकि एसबी फिल्म्स प्रोडक्शन का काम संभालेगी। कार्तिक आर्यन के यूनिफॉर्म वाले फर्स्ट लुक के सामने आने के बाद अब फैंस को फिल्म की कहानी, उनके किरदार और शूटिंग से जुड़ी अगली झलक का इंतजार है।

Advertisement
×