Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Randeep Hooda Village : छत पर उपले, तालाब में भैंसें... ग्लैमर से दूर मिट्टी से जुड़ा रणदीप का पुश्तैनी घर

रणदीप का यह गांव वाला घर सादगी की मिसाल बनकर सामने आता है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

मिट्टी की खुशबू, सुबह की ठंडी हवा और दूर तक फैले खेत... इसी सादगी में बसता है बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा का पुश्तैनी घर। बॉलीवुड की चमक-दमक से दूर, यह घर आज भी देसी जिंदगी की असली तस्वीर पेश करता है। छत पर सजे उपले, आंगन में पसरी धूप और पास ही तालाब में मस्ती से नहाती भैंसें... यह सब किसी फिल्म का सेट नहीं, बल्कि उनकी जड़ों की सच्चाई है।

जहां एक तरफ शहरों में आलीशान बंगले और हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल चर्चा में रहते हैं, वहीं रणदीप का यह गांव वाला घर सादगी की मिसाल बनकर सामने आता है। यहां ना कैमरों की भीड़ है, ना ग्लैमर का शोर-बस अपनापन, सुकून और प्रकृति के करीब जीने का अहसास है। शायद यही वजह है कि बड़े पर्दे पर इतने किरदार निभाने के बावजूद, असल जिंदगी में रणदीप अपनी जड़ों से कभी दूर नहीं हुए।

Advertisement

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

Advertisement

हाल ही रणदीप एक बार फिर अपने पैतृक गांव जसिया, रोहतक घूमने गए और वहां से अपने फैंस के साथ वीडियो व तस्वीरें भी शेयर की। पोस्ट के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा- गाम। वीडियो में एक्टर ने कहा कि गांव की हवा में मजे ही मजे हैं। साथ ही उन्होंने फैंस को छत पर रखे उपलों को दिखाया और गलियों के नजारों से भी उन्हें रूबरू करवाया।

रणदीप ने अपने पुश्तैनी घर की झलक दिखाते हुए कहा कि वो गांव की शांति और सुकून भरी जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। उन्होंने अपने घर की एक तस्वीर भी शेयर की, जसमें एक दीवार पर कई सारी तस्वीरें लगी हुई है। इसके अलावा रणदीप ने तालाब में नहा रही भैंसों की तस्वीरें भी शेयर की।

रणदीप ने अपने गांव का बहुत सुंदर सनसेट भी दिखाया है। डूबते सूरज का नजारा इतना खूबसूरत है कि फैंस इसे देखकर खुश हो गए। उन्होंने रात के समय गांव की तस्वीरें भी शेयर की हैं। अंधेरे में चांद की रोशनी से चमकता गांव बेहद शानदार लग रहा है। रणदीप भले ही शहर में रहते हैं, लेकिन उनका दिल आज भी गांव में ही बसता है।

Advertisement
×