Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

रणबीर कपूर ने ठुकराया गणपति का प्रसाद, बोले- 'मैं डाइट पर हूं', वायरल वीडियो पर भड़के यूजर्स, बोले- इनको राम बना दिया है

Ranbir Troll : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियां बटौंर रहे हैं। इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गणपति बप्पा के दर्शन के बाद वह...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Ranbir Troll : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियां बटौंर रहे हैं। इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गणपति बप्पा के दर्शन के बाद वह प्रसाद लेने से इनकार करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वायरल हो रहा यह वीडियो साल 2023 का है लेकिन कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया, तो कुछ ने वीडियो को लेकर सवाल उठाए।

गणपति दर्शन के बाद प्रसाद लेने से किया इनकार

वायरल वीडियो में रणबीर कपूर मुंबई में गणपति बप्पा के दर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। दर्शन के बाद एक्टर वहां मौजूद पैपराजी को मोदक बांटते हैं। इसी दौरान एक पैपराजी उन्हें प्रसाद देने की कोशिश करता है, लेकिन रणबीर उसे लेने से मना कर देते हैं।

Advertisement

एक्टर कहते हैं, "मैं तो डाइट पर हूं, तुम खा लो।" रणबीर का यह जवाब कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने प्रसाद ठुकराने को लेकर अभिनेता की आलोचना की।

Advertisement

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Paps Desk (@papsdesk)

यूजर्स ने उठाए सवाल, 'इनको राम बना दिया है'

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि प्रसाद के तौर पर मिठाई का छोटा-सा टुकड़ा खाने से सेहत पर कोई खास असर नहीं पड़ता। वहीं, कुछ अन्य यूजर्स ने रणबीर के पुराने विवादों का जिक्र करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

एक कमेंट में लिखा गया, "एक छोटी सी बाइट खा लेते तो मर नहीं जाते।" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "इनको राम बना दिया है।" हालांकि, वायरल वीडियो पुराना है और इसे मौजूदा गणेश चतुर्थी समारोह से जोड़कर देखा जाना सही नहीं होगा।

'रामायण' में भगवान राम बनेंगे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होने वाली है। इसमें यश रावण, साई पल्लवी सीता और सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा रणबीर के पास 'एनिमल पार्क' और संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' जैसी फिल्में भी हैं। 'लव एंड वॉर' में वह आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

Advertisement
×