Ramayana Trailer : रणबीर कपूर के फैंस हो जाएं तैयार... हॉलीवुड स्टाइल में लॉन्च होगी 'रामायण', भारत नहीं अमेरिका से होगा वर्ल्डवाइड ट्रेलर प्रीमियर
दुनिया देखेगी भारत का महाकाव्य... अमेरिका से रिलीज होगा 'रामायण' का पहला ट्रेलर
Ramayana Trailer Launch : रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि फिल्म का ट्रेलर भारत में नहीं, बल्कि अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में लॉन्च किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब किसी भारतीय पौराणिक महाकाव्य पर बनी इतनी बड़ी फिल्म का ट्रेलर इस अंतरराष्ट्रीय मंच से दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।
24 जुलाई को होगा वर्ल्डवाइड प्रीमियर
फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। सैन डिएगो में 23 जुलाई को स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:15 बजे ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा, जबकि भारत में दर्शक इसे 24 जुलाई सुबह 3:15 बजे देख सकेंगे। यह खास कार्यक्रम कॉमिक-कॉन के फेमस बॉलरूम 20 में आयोजित होगा।
From Bharat to the world, the Ramayana trailer premieres worldwide on 24th July, 2026. 🏹 pic.twitter.com/rphSFR99OE
— The World Of Ramayana (@WorldOfRamayana) July 11, 2026
स्टारकास्ट भी होगी मौजूद
इस लॉन्च इवेंट में फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी, अभिनेता रणबीर कपूर और यश भी शामिल होंगे। मेकर्स का कहना है कि यह सिर्फ ट्रेलर लॉन्च नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर पेश करने का एक खास अवसर होगा। 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जा रही है। करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही इस फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्माण हॉलीवुड की मशहूर वीएफएक्स कंपनी DNEG के प्रमुख नमित मल्होत्रा कर रहे हैं, जबकि निर्देशन 'दंगल' फेम नितेश तिवारी ने संभाला है।
View this post on Instagram
दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक
फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर रिलीज होने वाला है। शानदार विजुअल्स, दमदार स्टारकास्ट और मॉर्डन तकनीक के साथ बनी यह फिल्म पहले से ही चर्चा में है। अब ट्रेलर लॉन्च की घोषणा के बाद फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है। मेकर्स का कहना है कि रामायण केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और मूल्यों को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का कोशिश है।

