Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Rakhi vs Kapil : 10 फोन किए... 'घमंड मत करो कपिल शर्मा, तुम्हें भी सलमान भाई ने उठाया है'... शो में न बुलाने पर भड़कीं राखी

राखी सावंत आज तक कपिल के शो में नजर नहीं आईं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

द कपिल शर्मा शो पिछले कई सालों से लोगों का पसंदीदा एंटरटेनमेंट शो बना हुआ है। शो में बॉलीवुड, टीवी और अलग-अलग इंडस्ट्री के बड़े सितारे नजर आ चुके हैं। कपिल की कॉमेडी और शो का मजेदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आता है, लेकिन एक बात ऐसी है, जिसे लेकर अब चर्चा तेज हो गई है। वह यह कि इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत आज तक कपिल के शो में नजर नहीं आईं।

कपिल शर्मा पर भड़कीं राखी सावंत

Advertisement

अब इस मुद्दे पर खुद राखी सावंत ने खुलकर बात की है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राखी ने कपिल शर्मा पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कपिल उन्हें अपने शो में नहीं बुलाते और यह बात उन्हें काफी बुरी लगती है। राखी ने कहा, "कपिल शर्मा मुझे अपने शो पर नहीं बुला रहे हैं। ये बहुत बुरा है। घमंड तो किसी का भी नहीं रहा। फाड़ कर रख दूंगी। मैं आपको टक्कर दूंगी। चिंता मत करो कपिल शर्मा हर इंसान एक बार गिरता है। बीच में आप गिरे थे। घमंड मत करो। सलमान भाई ने आपको उठाया है, तो किसी की बेइज्जती मत करो।"

Advertisement

कपिल को 10 बार शो पर आने के लिए कह चुकीं है राखी

राखी सावंत ने यह भी दावा किया कि उन्होंने कई बार कपिल शर्मा से उनके शो में आने की इच्छा जताई थी। राखी के मुताबिक, उन्होंने करीब 10 बार कपिल से कहा कि वह उनके साथ कॉमेडी शो करना चाहती हैं, लेकिन हर बार कपिल मजाक में यही कहते हैं, "तुम खुद रियल कॉमेडी हो।" सोशल मीडिया पर राखी का यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग राखी का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ इसे सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं।

फिल्म प्रमोशन में बिजी कपिल शर्मा

फिलहाल, कपिल शर्मा ने राखी सावंत के बयानों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कपिल शर्मा इन दिनों अपनी नई फिल्म 'दादी की शादी' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 8 मई को रिलीज हुई है। फिल्म में उनके साथ नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में इसकी खास स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें कई बड़े सितारे पहुंचे। हालांकि, राखी सावंत वहां भी नजर नहीं आईं।

Advertisement
×