Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

प्रीति जिंटा ने खोला 18 घंटे काम करने का राज, बोलीं- बस बच्चों के पास लौटना चाहती थी

प्रीति जिंटा ने बताया क्यों करती थीं 18 घंटे काम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने फिल्म इंडस्ट्री में लंबे वर्किंग आवर्स को लेकर चल रही बहस के बीच अपने अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि एक समय वह दिन में करीब 18 घंटे तक काम करती थीं। हालांकि, इसके पीछे उनकी अपनी प्राथमिकता थी। प्रीति के मुताबिक, वह अपना काम जल्द से जल्द पूरा करके अमेरिका में रह रहे अपने बच्चों के पास लौटना चाहती थीं।

मुंबई में आज अपनी आगामी फिल्म VIBE के ट्रेलर लॉन्च के दौरान प्रीति जिंटा ने शूटिंग के लंबे शेड्यूल पर बात की। उन्होंने कहा कि हर कलाकार की अपनी पसंद और परिस्थितियां होती हैं। उनके लिए उस समय सबसे जरूरी था कि वह अपना काम जल्दी पूरा करें और अमेरिका वापस जाकर बच्चों के साथ समय बिताएं।

Advertisement

‘मुश्किल था, लेकिन मेरी अपनी वजह थी’

प्रीति ने माना कि लंबे समय तक काम करना आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि वह 18 घंटे काम इसलिए करती थीं, क्योंकि उनका लक्ष्य शूटिंग पूरी करके जल्द से जल्द अपने बच्चों के पास लौटना था। उनका पूरा ध्यान इसी बात पर रहता था कि वह सेट पर आएं, अपना काम खत्म करें और वापस अमेरिका चली जाएं। फिल्म इंडस्ट्री में काम के घंटों को लेकर इन दिनों चर्चा तेज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘स्पिरिट’ में काम के दौरान आठ घंटे की शिफ्ट की मांग की थी। बाद में क्रिएटिव मतभेदों के चलते उनके फिल्म से अलग होने की खबर सामने आई थी।

Advertisement

एक्शन सीन के दौरान लगीं चोटें

प्रीति जिंटा अपनी आगामी फिल्म VIBE में एक्शन अवतार में नजर आएंगी। उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन करने के अनुभव को भी साझा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि एक्शन शूट करना उनके लिए काफी मुश्किल था और इस दौरान उन्हें कई बार लात-घूंसे और चोटें भी लगीं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि ये चोटें जान-बूझकर नहीं पहुंचाई गई थीं। प्रीति ने फिल्म की एक्शन टीम की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि पर्दे पर दिखाई देने वाले एक्शन के पीछे टीम ने दिन-रात मेहनत की है। उन्होंने कहा कि अगर वह फिल्म में इन मुश्किल एक्शन सीन को कर पाईं, तो इसमें एक्शन टीम का बड़ा योगदान है।

कुणाल खेमू ने प्रीति को लेकर कही दिलचस्प बात

VIBE का निर्देशन और लेखन कुणाल खेमू ने किया है। फिल्म में प्रीति जिंटा ‘मैडम H’ के किरदार में नजर आएंगी। कुणाल ने बताया कि वह प्रीति के बड़े फैन हैं और स्क्रिप्ट लिखते समय ही उनके दिमाग में इस किरदार के लिए प्रीति का नाम आया था। कुणाल के मुताबिक, वह दर्शकों को प्रीति का एक ऐसा रूप दिखाना चाहते थे, जिसे उन्होंने पहले ज्यादा नहीं देखा है। खासतौर पर प्रीति का एक्शन अवतार दर्शकों के लिए नया अनुभव होगा। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती प्रीति को इस रोल के लिए तैयार करना था।

18 सितंबर को रिलीज होगी VIBE

कुणाल खेमू की यह फिल्म एक्शन और कॉमेडी से भरपूर बताई जा रही है। फिल्म में कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा के अलावा स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर, यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव भी अहम भूमिकाओं में हैं। कहानी दो आम दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अचानक एक मुश्किल मिशन में फंस जाते हैं। इसके बाद फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और कई मजेदार घटनाएं देखने को मिलती हैं। Amazon MGM Studios की VIBE 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Advertisement
×