लोगों को क्यूट लगती हैं लेकिन बहुत चंट हैं, उनका IQ कमजोर है; शहनाज गिल पर आंचल खुराना का तीखा हमला, खोले कई पुराने राज
बिग बॉस फेम शहनाज पर टीवी एक्ट्रेस का बड़ा दावा, एडिटिंग ने बनाई भोली इमेज
Shehnaaz-Aanchal Controversy : टेलीविजन की दुनिया में एक नई कंट्रोवर्सी ने दस्तक दे दी है। 'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम अभिनेत्री आंचल खुराना ने बिग बॉस फेम शहनाज गिल को लेकर कई तीखी बातें कही हैं। एक इंटरव्यू में आंचल ने शहनाज के व्यवहार, व्यक्तित्व और उनकी सोशल मीडिया इमेज पर सवाल उठाए। इतना ही नहीं, उन्होंने शहनाज के भाई शहबाज बदेशा को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
शहनाज का IQ कम है
एक इंटरव्यू में आंचल ने कहा कि लोग शहनाज गिल को लेकर काफी एक्साइटिड रहते हैं, लेकिन उनकी नजर में शहनाज की पर्सनैलिटी वैसी नहीं है, जैसी स्क्रीन पर दिखाई जाती है। उन्होंने शहनाज को ‘सेल्फ-ऑब्सेस्ड’ बताते हुए कहा कि उनका IQ बहुत कमजोर है। आंचल का दावा है कि रियलिटी शो के एडिटिंग प्रोसेस ने शहनाज की एक ‘क्यूट और भोली’ छवि बना दी है लेकिन असल में वो बहुत चंट और चालाक हैं।
‘मुझसे शादी करोगे’ से शुरू हुआ विवाद
आंचल और शहनाज दोनों रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' का हिस्सा रह चुकी हैं। आंचल इस शो की विजेता बनी थीं, जबकि शहनाज शो से बाहर हो गई थीं। आंचल ने अब पुराने एक्सपीरियंस का जिक्र करते हुए शहनाज और उनके भाई शहबाज पर निशाना साधा है। उन्होंने शहबाज को लेकर कहा कि उनके बीच पहले भी विवाद हुआ था और शो में घटनाओं को एडिट कर अलग तरीके से दिखाया गया।
शहबाज पर भी लगाए आरोप
आंचल ने दावा किया कि शहबाज ने उनके बारे में सोशल मीडिया और शो से जुड़ी कई बातें कही थीं, लेकिन उनका पक्ष कथित तौर पर पूरी तरह सामने नहीं आया। उन्होंने इसे ‘नाइंसाफी’ बताया और कहा कि वह शहबाज के रिएक्शन से डरती नहीं हैं।
शहनाज की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में
वर्कफ्रंट के साथ शहनाज गिल की निजी जिंदगी भी अक्सर सुर्खियों में रहती है। हाल के दिनों में उनका नाम अभिनेता राघव जुयाल के साथ जोड़ा गया था। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को दोस्ती बताते हुए ऐसी चर्चाओं को खारिज किया है।

