Pati Patni Aur Woh 2 : इम्प्रेस करना है तो न्यूड हो जाओ... मजाक-मस्ती में वामिका ने कही ऐसी बात, आयुष्मान शॉक्ड हुए
वामिका ने बताया किसी खास को इम्प्रेस करने का तरीका
बॉलीवुड सितारे अक्सर फिल्मों के प्रमोशन के दौरान मजेदार गेम्स और रैपिड फायर में हिस्सा लेते हैं। कई बार इन सेगमेंट्स में ऐसे जवाब सामने आ जाते हैं, जो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ अभिनेत्री वामिका गब्बी के साथ, जब उन्होंने एक सवाल का ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद सभी कलाकार हैरान रह गए। खासकर आयुष्मान खुराना का रिएक्शन देखने लायक था।
दरअसल आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह अपनी आने वाली फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के प्रमोशन के लिए एक इंटरव्यू में पहुंचे थे। इस दौरान सभी कलाकारों ने पिंकविला के रैपिड फायर राउंड में हिस्सा लिया। माहौल काफी हल्का-फुल्का और मजेदार था, जहां कलाकार एक-दूसरे की टांग खींचते और मजाक करते नजर आए।
रैपिड फायर राउंड में पूछे गए अजीब सवाल
रैपिड फायर राउंड के दौरान कलाकारों से कई दिलचस्प सवाल पूछे गए। रैपिड फायर राउंड में जब स्टार्स से पूछा गया कि रिलेशनशिप में सबसे जरूरी क्या चीज होती है तो हाल ही में शादी के बंधन में बंधी रकुलप्रीत ने फौरन जबाव देते हुए कहा कि एक-दूसरे से झूठ बोलना। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि अगर आप अपने पार्टनर को चीटिंग करते हुए पकड़ लें तो क्या करना चाहिए। इसपर वामिका ने तुरंत कहा कि डांस। उनका जबाव सुनकर सभी स्टार्स हंसने लग गए।
View this post on Instagram
वामिका ने बताया किसी खास को इम्प्रेस करने का तरीका
इसी बीच एक सवाल आया कि ऐसा क्या एक तरीका है, जिससे आप अपनी जिंदगी में किसी खास इंसान को इम्प्रेस या खुश कर सकते हैं?” इस सवाल का जवाब देते हुए वामिका गब्बी ने बिना देर किए कहा कि इम्प्रेस करना है तो न्यूड हो जाओ।
आयुष्मान का रिएक्शन वायरल
वामिका का जवाब सुनते सभी लोग चौंक गए। खासकर आयुष्मान खुराना का रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वह कुछ सेकंड के लिए बिल्कुल हैरान नजर आए और उनका एक्सप्रेशन देखकर सभी हंस पड़े। वहीं, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान ने मजाकिया अंदाज में वामिका के जवाब का समर्थन भी किया। हालांकि, वामिका गब्बी का यह बयान भी अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।

