‘Unites States’ लिखकर फिर फंसी पाकिस्तान सरकार, सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक
Pakistan Typo Controversy: ‘United States’ की जगह ‘Unites States of Americas’ लिखा
Pakistan Typo Controversy: पाकिस्तान सरकार एक बार फिर आधिकारिक बयान में टाइपिंग गलती को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार हो गई है। इस बार विदेश मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के शीर्षक में ‘United States’ की जगह ‘Unites States of Americas’ लिखा गया, जिसके बाद ऑनलाइन मजाक और सवालों की बाढ़ आ गई।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif की अमेरिका यात्रा को लेकर बयान जारी किया था। बयान के शीर्षक में लिखा था - “Prime Minister’s Visit to the Unites States of Americas” ‘United’ शब्द की गलत स्पेलिंग सामने आते ही सोशल मीडिया पर बयान का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया। कई यूजर्स ने इसे शेयर करते हुए हंसने वाले इमोजी के साथ सरकार की प्रूफरीडिंग पर सवाल उठाए।
ट्रंप के निमंत्रण पर अमेरिका दौरा
बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 19 फरवरी 2026 को अमेरिका यात्रा पर जाएंगे। यह दौरा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के निमंत्रण पर बताया गया है, जहां वे ‘Board of Peace’ के उद्घाटन सत्र में हिस्सा लेंगे। हालांकि, टाइपिंग गलती के कारण यात्रा की घोषणा से ज्यादा चर्चा बयान की भाषा को लेकर होने लगी।
पहले भी हो चुका है विवाद
यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान सरकार या प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ टाइपिंग त्रुटि के कारण चर्चा में आए हों। पिछले वर्ष एक कथित स्क्रीनशॉट वायरल हुआ था, जिसमें इस्राइल के ईरान पर हमले की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए “I condemn the attack” की जगह “I condom the attack” लिखा हुआ दिखाई दिया था। उस घटना के बाद भी सोशल मीडिया पर व्यापक प्रतिक्रिया देखने को मिली थी।
मंत्रालय की ओर से स्पष्टीकरण का इंतजार
अब तक पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने न तो बयान में सुधार जारी किया है और न ही इस पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण दिया है। इस बीच, ऑनलाइन यूजर्स सरकार की आधिकारिक संचार प्रणाली और प्रूफरीडिंग मानकों पर सवाल उठा रहे हैं।

