ओह गॉड... इतनी बड़ी न्यूज; तीसरी बार मां बनेंगी भारती सिंह, प्रेग्नेंसी किट में दिखीं दो लाइनें देख खुशी से झूमी
क्या 41 की उम्र में फिर गूंजी खुशखबरी? प्रेग्नेंसी किट देखकर भावुक हुईं भारती सिंह
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका नया यूट्यूब वीडियो है, जिसमें उन्हें प्रेग्नेंसी किट हाथ में लिए भावुक होते देखा गया। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि क्या भारती तीसरी बार मां बनने वाली हैं?
प्रेग्नेंसी किट देखकर छलक पड़े आंसू
वीडियो में भारती वॉशरूम में बैठी नजर आती हैं और उनके हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट दिखाई देती है। किट में दो लाल लाइनें देखकर वह बेहद भावुक हो जाती हैं। उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ जाते हैं और वह उत्साह में चीखते हुए कहती हैं, “ओह गॉड... ओह गॉड... इतनी बड़ी न्यूज है!” इसके बाद भारती कमरे में जाकर खुशी से डांस करती भी नजर आती हैं।
View this post on Instagram
फैंस ने पूछे कई सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में फैंस के सवालों की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने पूछा कि क्या भारती सच में तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं? वहीं कई फैंस ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि इस बार उनके घर बेटी आएगी। कुछ यूजर्स ने यह भी दावा किया कि यह वीडियो पुराना हो सकता है और भारती की पहली प्रेग्नेंसी के समय का है। इसी वजह से वीडियो की सच्चाई को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
क्या है सच्चाई?
फिलहाल भारती सिंह या उनके पति हर्ष लिंबाचिया की ओर से तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि वीडियो नया है या पुराना।
खुशहाल परिवार की मालकिन हैं भारती
बता दें कि भारती और हर्ष की शादी 3 दिसंबर 2017 को हुई थी। दोनों अपने बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। भारती कई बार इंटरव्यू में बेटी की चाहत का जिक्र भी कर चुकी हैं।

