Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Nupur Sanon's wedding: कृति सेनन ने बहन नूपुर की शादी के बाद लिखा भावुक संदेश, बोलीं- मेरे पास शब्द नहीं...

Nupur Sanon's wedding: ‘साहिबा’ फेम स्टेबिन बेन संग 11 जनवरी को हुई शादी, इंस्टाग्राम पर साझा कीं यादगार झलकियां

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो स्रोत कृति सेनन के इंस्टाग्राम अकाउंट से @kritisanon)
Advertisement

Nupur Sanon's wedding: अभिनेत्री कृति सेनन ने अपनी छोटी बहन और गायिका नूपुर सेनन की शादी के बाद सोशल मीडिया पर एक भावपूर्ण संदेश साझा किया है। कृति ने लिखा कि उनके पास अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए पर्याप्त शब्द नहीं हैं। नूपुर ने हाल ही में ‘साहिबा’ फेम गायक स्टेबिन बेन से विवाह किया है।

Advertisement

नूपुर और स्टेबिन ने 11 जनवरी को सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कर अपने विवाह की घोषणा की थी। इसके बाद गुरुवार को कृति ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसकी शुरुआत उनकी और नूपुर की एक तस्वीर से हुई और फिर शादी व अन्य रस्मों की झलकियां दिखाई गईं।

Advertisement

कृति ने लिखा, “मेरे मन की भावनाओं को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है… अभी तक यकीन नहीं हो रहा है… मेरी प्यारी बच्ची की शादी हो गई!”

उन्होंने आगे कहा, “पांच साल की उम्र में तुम्हें पहली बार अपनी बाहों में लेने से लेकर आज तुम्हारी चादर थामकर तुम्हें सबसे खूबसूरत दुल्हन के रूप में सजी-धजी देखकर मेरा दिल खुशी से भर गया।”

स्टेबिन बेन के लिए भी कृति ने दिल से लिखा, “स्टेबिन, तुम पिछले पांच साल से भी ज्यादा समय से हमारे परिवार का हिस्सा हो। हर साल हमारा रिश्ता और मजबूत हुआ है। मुझे एक भाई और ऐसा दोस्त मिला है जो हमेशा मेरे साथ रहेगा।”

उन्होंने इसे अपनी जिंदगी के “सबसे भावुक और खूबसूरत पलों में से एक” बताया और दोनों को जीवन भर खुशियों और प्यार की कामना की।

पोस्ट के अंत में कृति ने लिखा, “नूपुर मेरी जान है और मुझे पता है कि वह आपकी भी जान है—जीवन भर के लिए! इसलिए सेनन परिवार में आपका स्वागत है।”

गौरतलब है कि नूपुर और स्टेबिन 2023 से एक साथ हैं। दोनों कई कार्यक्रमों में साथ नजर आए, हालांकि उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी। 3 जनवरी को दोनों की सगाई हुई थी।

Advertisement
×