अब IVF कराना है... 7 बच्चों के पापा बनेंगे अरमान मलिक, जुड़वा बच्चों की प्लानिंग कर रहीं कृतिका
सौतन नहीं, सपोर्ट सिस्टम; कृतिका के फैसले पर पायल ने जताई सहमति
Arman Malik Family : यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दो शादियों और बड़े परिवार के लिए मशहूर अरमान अब सात बच्चों के पिता बनेंगे। दरअसल, उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने हालिया ब्लॉग में जुड़वा बच्चों की प्लानिंग की बात कही।
कृतिका ने बताया अपना प्लान
हाल ही में पायल और कृतिका मलिक के नए ब्लॉग में परिवार बढ़ाने को लेकर बातचीत हुई। वीडियो में कृतिका ने बताया कि कई लोग उन्हें दूसरा बच्चा प्लान करने की सलाह देते हैं। उनका मानना है कि मौजूदा उम्र में IVF एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।खासकर उन लोगों के लिए जो एक साथ दो बच्चों की चाह रखते हैं।
पहले भी था IVF का विचार
कृतिका ने बताया कि वह पहले भी IVF कराने का सोच चुकी थीं। उस समय जब पायल IVF प्रक्रिया से गुजर रही थीं, तब उन्होंने भी इसकी तैयारी की थी। हालांकि, बाद में वह नेचुरली प्रेग्नेंट हो गईं और IVF की जरूरत नहीं पड़ी। अब उन्होंने दोबारा इसपर सोचना शुरू कर दिया है। वीडियो में कृतिका ने अपनी बड़ी बहन जैसी दोस्त और सौतन पायल मलिक से भी राय ली। इस पर पायल ने कहा कि अगर कृतिका IVF कराना चाहती हैं तो वो उसका पूरा साथ देंगी
क्या 7 बच्चों के पिता बनेंगे अरमान?
बता दें कि फिलहाल अरमान मलिक 5 बच्चों के पिता हैं। अगर कृतिका IVF के जरिए जुड़वा बच्चों को जन्म देती हैं तो अरमान 7 बच्चोंं के पिता बन जाएंगे। अरमान पहले भी कई बार कह चुके हैं कि उन्हें बड़ा परिवार पसंद है। ऐसे में फैंस अब यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि मलिक परिवार में जल्द कोई नई खुशखबरी आती है या नहीं।
