Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

चीची की जगह कोई नहीं ले सकता... 40 साल पुरानी शादी पर सुनीता इमोशनल, गोविंदा के लिए कही ये बात

शो में अपने बेबाक अंदाज के कारण सुनीता को काफी पसंद किया गया था

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Lock Upp 2 : बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने रियलिटी शो 'Lock Upp' से बाहर आने के बाद अपने निजी जीवन, पति के साथ रिश्ते और शो के दौरान हुई ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की है। शो में अपने बेबाक अंदाज के कारण सुनीता को काफी पसंद किया गया था, लेकिन हेल्थ इश्यूज के चलते उन्हें शो छोड़ना पड़ा।

गोविंदा के साथ 40 साल के रिश्ते पर बोलीं सुनीता

एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने गोविंदा के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा कि पिछले 40 सालों से उन्होंने अपनी शादी को सबसे ज्यादा अहमियत दी है। उन्होंने कहा कि एक पत्नी की जगह कोई नहीं ले सकता और उनकी जिंदगी में गोविंदा यानी 'चीची' की जगह भी कोई नहीं ले सकता। सुनीता ने कहा कि दोनों का रिश्ता युवावस्था से ही मजबूत रहा है और इसे कोई तोड़ नहीं सकता। जब गोविंदा ने उनकी आंखों में आंसू देखे तो वह उनसे मिलने आए। उन्होंने कहा कि गोविंदा और बेटी टीना के शो में आने से उन्हें काफी खुशी मिली। सुनीता के मुताबिक, जब वह शो में शामिल होने के लिए घर से निकली थीं तो टीना काफी इमोशनल हो गई थीं। वहीं, गोविंदा ने उनका मूड हल्का करने के लिए मजाक भी किया।

Advertisement

'मैं अपने पति से बहुत प्यार करती हूं और भरोसा करती हूं'

गोविंदा के साथ रिश्ते पर बात करते हुए सुनीता ने कहा कि अगर वह अपने पति से प्यार करती हैं तो उन्हें छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कोई भी इंसान पूरी तरह परफेक्ट नहीं है। रिश्ते में सबसे ज्यादा जरूरी प्यार और भरोसा होता है। उन्हें गोविंदा पर पूरा विश्वास है और उन्हें भरोसा है कि वह हमेशा उनके पास वापस आएंगे।

Advertisement

गाली-गलौज को लेकर ट्रोलिंग पर दिया जवाब

शो में अपने गुस्से और कथित गाली-गलौज को लेकर हुई ट्रोलिंग पर सुनीता ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि लोगों ने सवाल उठाए कि उन्होंने शो में ऐसा क्यों किया, लेकिन हर इंसान को कभी न कभी गुस्सा आता है। उस समय उन्होंने खाना नहीं खाया था, उनकी डायबिटीज बढ़ गई थी और वह काफी तनाव में थीं। वह यह नहीं कह रहीं कि गाली देना सही है, लेकिन उस वक्त वह अपने इमोशंस पर कंट्रोल नहीं रख पाईं।

Advertisement
×