Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

नेपाल में आई भीषण बाढ़, मदद के लिए तुरंत पहुंचे सोनू सूद, बोले- इनके साथ खड़े रहेंगे

सूद चैरिटी फाउंडेशन की टीम भारत से जरूरी राहत सामग्री लेकर नेपाल पहुंची है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद नेपाल पहुंच गए हैं। पिछले सप्ताह आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए उन्होंने राहत अभियान शुरू किया है। उनकी ‘सूद चैरिटी फाउंडेशन’ की टीम भारत से जरूरी राहत सामग्री लेकर नेपाल पहुंची है और प्रभावित इलाकों में लोगों की जरूरतों का जायजा ले रही है।

सोनू सूद ने कहा कि वह बाढ़ पीड़ितों से मिलने और मुश्किल समय में उनके साथ खड़े होने के लिए नेपाल आए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी टीम अपने साथ बड़ी मात्रा में जरूरी सामान लेकर आई है। साथ ही, स्थानीय स्तर पर लोगों से बातचीत कर यह समझने की कोशिश की जा रही है कि उन्हें तत्काल किन चीजों की सबसे ज्यादा जरूरत है।

Advertisement

&

Advertisement

nbsp;

कंबल और खाने-पीने का सामान लेकर पहुंची टीम

सूद के मुताबिक, राहत सामग्री में कंबल और खाने-पीने का सामान शामिल है। जरूरत के हिसाब से आगे भी भारत से सामान भेजा जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि भारत से नेपाल तक बड़ी मात्रा में राहत सामग्री पहुंचाना आसान नहीं है। इसके लिए कई लोगों के सहयोग की जरूरत पड़ती है। मुश्किल वक्त में जरूरतमंद लोगों की मदद करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उनकी संस्था सिर्फ तत्काल राहत तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि प्रभावित परिवारों की स्थिति को देखते हुए आने वाले महीनों में भी मदद जारी रखने की कोशिश करेगी।

नेपाल में भारी तबाही, हजारों लोग लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर जान-माल को नुकसान पहुंचाया है। नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) के अनुसार, बाढ़ और इससे जुड़ी घटनाओं में अब तक 939 लोगों की मौत हुई है, जबकि 3,925 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में 592 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। रासुवा और नुवाकोट समेत कई जिलों में राहत और बचाव अभियान जारी है। प्रशासन प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों तक पहुंचने और राहत सामग्री उपलब्ध कराने में जुटा है।

भारतीय नागरिकों के शवों की पहचान की प्रक्रिया

इस बीच नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने बाढ़ में मारे गए भारतीय नागरिकों के शवों की पहचान से जुड़ी जानकारी भी साझा की है। दूतावास की ओर से प्रभावित भारतीय परिवारों को जरूरी प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी जा रही है। ऐसे मुश्किल समय में सोनू सूद का नेपाल पहुंचना और राहत अभियान में सीधे शामिल होना प्रभावित लोगों के लिए मदद के साथ-साथ हौसले का भी संदेश है। उनकी फाउंडेशन ने तत्काल राहत के साथ आने वाले महीनों तक सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।

Advertisement
×