Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Navjot Singh Sidhu का बड़ा फैसला: बेटे-बेटी में किया संपत्ति का बंटवारा, बोले- सब कुछ मेहनत की कमाई

Navjot Singh Sidhu: बेटे करण सिद्धू को पटियाला की संपत्ति व बेटी राबिया सिद्धू को दिया अमृतसर में बनाया गया घर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नवजोत सिंह सिद्धू व उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू की फाइल फोटो।
Advertisement

Navjot Singh Sidhu:  नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने अपने बेटे और बेटी के बीच संपत्ति के बंटवारे का ऐलान किया है। पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता सिद्धू ने अपने फेसबुक पेज पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के साथ लंबी चर्चा के बाद यह फैसला लिया है।

सिद्धू के अनुसार, उनके बेटे करण सिद्धू को पटियाला के यादविंद्र कॉलोनी (बारादरी गार्डन के पास) स्थित पुश्तैनी घर मिलेगा, जबकि उनकी बेटी राबिया सिद्धू को अमृतसर में उनके द्वारा बनाया गया घर दिया जाएगा।

Advertisement

Advertisement

सोशल मीडिया पोस्ट में सिद्धू ने अपने परिवार के साथ तस्वीरें भी साझा कीं और भगवान में अपनी आस्था का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि अमृतसर के लोगों से किया गया वादा निभाने के लिए उन्होंने यह घर बनाया था।

सिद्धू ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सारी संपत्ति उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है और इसमें राजनीति से अर्जित एक भी पैसा शामिल नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 2012 से 2014 के बीच विभिन्न माध्यमों जैसे टीवी शो और कमेंट्री के जरिए यह संपत्ति अर्जित की।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि उनके पिता द्वारा बनाए गए पुश्तैनी घर को उनका बेटा विरासत में पाएगा, जबकि अमृतसर का घर उनकी बेटी को दिया जाएगा।

Advertisement
×