ज्यादातर आदमी पिता बनने लायक नहीं... प्रेग्नेंट महिलाओं के पतियों को देखकर क्यों भड़की ये महिला?
अस्पताल में ऐसा क्या देख लिया कि महिला ने उठाए सवाल?
Viral Video : मां बनना किसी भी महिला के लिए जिंदगी का बेहद खास और चुनौतीपूर्ण दौर होता है। इस दौरान पार्टनर का साथ और छोटी-छोटी चीजों में मदद काफी मायने रखती है। लेकिन एक महिला ने अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और उनके पतियों को देखकर ऐसा सवाल उठा दिया, जिस पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। महिला का कहना है कि कई पुरुष अपनी प्रेग्नेंट पत्नी की जिम्मेदारी को सिर्फ अस्पताल तक छोड़ने तक सीमित समझते हैं।
पति साथ आए, लेकिन केयर करते नहीं दिखे
तनु नाम की महिला ने सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में बताया कि पिछले छह-सात महीनों से वह गायनेकोलॉजिस्ट के पास जा रही थीं। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में कई गर्भवती महिलाओं को उनके पतियों के साथ देखा। इन्हीं अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें देखकर लगता है कि ज्यादातर पुरुष न तो अच्छे पति बनने की कोशिश करते हैं और न ही पिता बनने की जिम्मेदारी समझते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार देखा कि गर्भवती महिलाएं खुद अपना सामान संभाल रही थीं, जबकि उनके पति सिर्फ साथ खड़े नजर आ रहे थे।
View this post on Instagram
गोद में बच्चा, पेट में दूसरा और हाथ में बोतल
तनु ने एक महिला का उदाहरण देते हुए कहा कि वह गर्भवती थी, उसकी गोद में करीब डेढ़ साल का बच्चा था और हाथ में पानी की बोतल भी थी। इसके बावजूद उसका पति उसकी मदद करने के बजाय अस्पताल आकर खड़ा हो गया। महिला के मुताबिक, ऐसा व्यवहार देखकर उन्हें काफी हैरानी हुई।
थोड़ी केयर तो कर सकते हो
तनु ने पुरुषों से सवाल करते हुए कहा कि अगर पत्नी प्रेग्नेंट है तो उसकी थोड़ी मदद और देखभाल करना क्या इतना मुश्किल है? उन्होंने कहा कि कुछ पुरुष तो अस्पताल में नंबर आने में लगने वाले समय को लेकर भी परेशान दिखाई देते हैं और पत्नी की स्थिति समझने की कोशिश नहीं करते।

