Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Moga Viral Video: सास-बहू की लड़ाई बनी ‘कुश्ती’, घर के अंदर हुई मारपीट CCTV में कैद, वीडियो वायरल

Moga Viral Video: मोगा के धर्मकोट में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप; बाल पकड़कर खींचतान और लात-घूंसों की मारपीट कैमरे में रिकॉर्ड, पुलिस जांच में जुटी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
वीडियोग्रैब
Advertisement

Moga Viral Video: पंजाब के मोगा जिले के धर्मकोट कस्बे में सास और बहू के बीच हुआ घरेलू विवाद उस समय सुर्खियों में आ गया, जब दोनों के बीच हुई हिंसक मारपीट घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। मामला अब पुलिस तक पहुंच चुका है।

घर के अंदर किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। वायरल सीसीटीवी फुटेज में सास और बहू एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचती, जमीन पर गिराती और लात-घूंसों से मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। कमरे के भीतर हुई इस पूरी घटना का हर पल कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज मामले की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो रही है। आमतौर पर ऐसे मामलों में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं, लेकिन वीडियो के कारण घटना के वास्तविक घटनाक्रम को समझने में मदद मिल रही है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद सास ने स्थानीय थाने में बहू के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के साथ उसने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर पारिवारिक रिश्तों में बढ़ते तनाव और घरेलू हिंसा को लेकर बहस छिड़ गई है। कई लोगों ने ऐसे मामलों को बातचीत और आपसी समझदारी से सुलझाने की जरूरत बताई है।

पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि पारिवारिक विवादों को हिंसा का रूप देने के बजाय संवाद के जरिए सुलझाने का प्रयास करें। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Advertisement
×