Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Manali Viral Video: चार्जिंग स्टेशन को बना दिया कूड़ादान, ‘जीरो सिविक सेंस’ पर उठे सवाल

Manali Viral Video: मॉल रोड पर टूरिस्ट सुविधा का दुरुपयोग, सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा; साफ-सफाई और जिम्मेदारी पर छिड़ी बहस

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
वीडियोग्रैब
Advertisement

Manali Viral Video:  हिमाचल के मनाली के मॉल रोड के पास पर्यटकों की सुविधा के लिए लगाए गए मोबाइल चार्जिंग स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सार्वजनिक व्यवहार और सिविक सेंस (नागरिक जिम्मेदारी) पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि हिमाचल सरकार ने पर्यटकों को सुविधा देने के उद्देश्य से यह चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया था, ताकि घूमने आए लोग आसानी से अपने मोबाइल और गैजेट्स चार्ज कर सकें। लेकिन कुछ ही समय में यह सुविधा कूड़ादान में तब्दील होती नजर आई।

Advertisement

वायरल वीडियो में चार्जिंग स्टेशन के आसपास रैपर, कप और अन्य कचरा बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो साझा करने वाले सोशल मीडिया यूजर कशिश छिब्बर ने इस पर नाराजगी जताते हुए लिखा कि लोगों ने कुछ ही घंटों में इस सार्वजनिक सुविधा का उद्देश्य खत्म कर दिया।

Advertisement

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने इसे “जीरो सिविक सेंस” का उदाहरण बताया। एक यूजर ने लिखा कि लोग सफाई को अपनी जिम्मेदारी नहीं मानते और उम्मीद करते हैं कि कोई और आकर सफाई करेगा।

वहीं कुछ लोगों ने इसे बढ़ते पर्यटन दबाव और कमजोर बुनियादी ढांचे से भी जोड़ा। उनका कहना है कि ज्यादा संख्या में पर्यटक, नियमों का अभाव और जागरूकता की कमी ऐसी घटनाओं को जन्म देती है।

शिमला और मनाली जैसे पर्यटन स्थल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इसे बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों को अक्सर पर्यटकों द्वारा फैलाए गए कचरे को साफ करना पड़ता है।

Advertisement
×