Lock Upp 2 : लड़कों में वो दम नहीं था, लड़कियों ने अकेले संभाला गेम... योगेश रावत ने खोले शो के राज
योगेश रावत ने महिला कंटेस्टेंट्स की जमकर तारीफ
Lock Upp 2 : नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो 'Lock Upp 2' के फिनाले के बाद सेकेंड रनर-अप रहे योगेश रावत ने शो के माहौल और कंटेस्टेंट्स को लेकर खुलकर अपनी राय रखी। उनका कहना है कि इस सीजन में पुरुष कंटेस्टेंट्स के मुकाबले महिला कंटेस्टेंट्स ने कहीं ज्यादा जोश, आत्मविश्वास और गेम स्पिरिट दिखाई। वहीं, एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने भी योगेश की बात का सपोर्ट करते हुए फाइनलिस्ट शिवांगी जोशी की जमकर तारीफ की।
लड़कियां खुलकर खेलीं, लड़के रहे शांत
'रोडीज' और 'स्प्लिट्सविला' जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके योगेश ने कहा कि पहले के शोज में मेन्स कंटेस्टेंट्स खुलकर अपनी बात रखते थे और हर चुनौती का डटकर सामना करते थे, लेकिन Lock Upp 2 में उन्हें ऐसा जोश देखने को नहीं मिला। उनके मुताबिक, कई पुरुष कंटेस्टेंट्स ने अपनी राय खुलकर नहीं रखी, जबकि आकांक्षा, श्रेया, शिल्पा और शिवांगी जैसी महिला कंटेस्टेंट्स ने हर मुद्दे पर मजबूती से अपनी आवाज उठाई और पूरे आत्मविश्वास के साथ गेम खेला।
शिवांगी की तारीफ, श्रेया बनीं विनर
शिल्पा शिंदे ने कहा कि रियलिटी शो में किसी की असली पर्सनैलिटी सामने आ जाती है और उसे लंबे समय तक छिपाया नहीं जा सकता। उनके अनुसार, शो के दौरान शिवांगी जोशी का असली पर्सनैलिटी दर्शकों के सामने आई और यही वजह रही कि वह फाइनल तक पहुंचीं।
हालांकि, ट्रॉफी पर कब्जा श्रेया कालरा ने जमाया। फिनाले में श्रेया ने वोटिंग में शिवांगी को सात वोटों के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। शिल्पा शिंदे फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि योगेश रावत सेकेंड रनर-अप बने।

