Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Lock Upp 2 : गोविंदा सबके हीरो होंगे, तू मेरी हीरो नंबर वन है... लॉकअप में भावुक हुईं सुनीता आहूजा, फराह की बातें सुन छलक पड़े आंसू

फराह के शब्दों ने कर दिया सुनीता को इमोशनल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Lock Upp 2 : रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' में इस बार फैंस को एक बेहद भावुक पल देखने को मिला। अपनी बेबाक बातों और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर सुनीता आहूजा उस वक्त खुद को संभाल नहीं पाईं, जब फिल्ममेकर फराह खान ने उनकी जमकर तारीफ की। फराह के शब्द सुनते ही सुनीता की आंखें भर आईं और वह कैमरे के सामने ही रो पड़ीं।

'तू मेरी हीरो नंबर वन है'

फराह खान ने कहा कि वह सुनीता को उस समय से जानती हैं, जब वह सिर्फ 16 साल की थीं। शुरुआती दिनों में सुनीता की पहचान सिर्फ एक स्टार वाइफ के रूप में थी, लेकिन आज उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। सुनीता अपने परिवार और बच्चों के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

Advertisement

फराह ने मुस्कुराते हुए कहा, "गोविंदा सबके हीरो होंगे, लेकिन तू मेरी हीरो नंबर वन है।" यह बात सुनते ही सुनीता भावुक हो गईं। उन्होंने फराह को गले लगाया और अपने आंसू नहीं रोक सकीं।

Advertisement

फैंस को पसंद आया सुनीता का नया अंदाज

अब तक लोग सुनीता को सिर्फ गोविंदा की पत्नी के रूप में जानते थे, लेकिन 'लॉकअप 2' ने उनका एक अलग और भावुक अवतार भी दिखाया। उनके आत्मविश्वास, बेबाकी और परिवार के प्रति समर्पण ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। शो में उनका यह सफर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।

Advertisement
×