Lock Upp 2 : आपको जो लगता है, लगता रहे... क्या सचमुच योगेश की गर्लफ्रेंड है आकांक्षा? बाहर आते ही डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
मुझे सिर्फ करियर पर फोकस करना है: आकांक्षा चौधरी
Lock Upp 2 : रियलिटी शो 'लॉक अप 2' से बाहर होने के बाद आकांक्षा चौधरी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो के दौरान और बाहर उनके साथी कंटेस्टेंट योगेश रावत के साथ डेटिंग की खबरों ने खूब चर्चा बटोरी। अब आखिरकार आकांक्षा ने इन अफवाहों पर खुलकर रिएक्शन देते हुए अपने रिश्ते पर खुलासा किया।
मुझे करियर पर फोकस करना है
आकांक्षा से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि शो में और बाहर लोग उन्हें योगेश की गर्लफ्रेंड बता रहे हैं। इस पर आकांक्षा ने कहा, "आपको जो लगता है, लगता रहे। मैंने हजार बार घर के अंदर भी यही बोला है और बाहर भी यही बोल रही हूं। हमारे बीच अभी भी सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है। मुझे अपनी जिंदगी या रिश्ते पर कोई टैग नहीं देना है। मुझे अपने करियर में आगे बढ़ना है और मैं इन सब चक्करों या किसी भी मेसी सिचुएशन में नहीं पड़ना चाहती।"
शो से पहले भी थी अजीब स्थिति
उन्होंने कहा, "हमारे म्यूचुअल दोस्त इतने थे कि अगर वे कभी घर आते थे तो मुझे अपने घर वापस जाना पड़ता था क्योंकि हम दोनों ही बहुत अनकम्फर्टेबल महसूस करते थे। कभी बातचीत बंद हो जाती थी, तो कभी लड़ाई-झगड़ा हो जाता था।"
आकांक्षा ने यह भी कहा कि 'लॉकअप 2' में आने की एक वजह यह भी थी कि लोग उनके और योगेश के रिश्ते को लेकर सच्चाई समझ सकें। उनका मानना है कि अब चीजें पहले से कहीं ज्यादा साफ हैं और अगर भविष्य में दोनों किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आएं तो इसे बेवजह रिलेशनशिप से जोड़कर नहीं देखा जाएगा।
इस बीच, 'लॉक अप 2' अब अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो का फिनाले 5 अगस्त 2026 तक स्ट्रीम हो सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

