Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

पहली सुबह की किरण जैसी, तुमने जिंदगी रोशन कर दी; सुरभी ज्योति ने एक महीने बाद बताया बेटी का नाम, फैंस ने लुटाया प्यार

सुरभी ज्योति ने किया नन्हीं परी का नाम रिवील, पोस्ट देखकर इमोशनल हुए फैंस

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Surbhi Jyoti Baby Name : टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभी ज्योति ने अपनी बेटी के जन्म के एक महीने पूरे होने पर फैंस को एक खूबसूरत सरप्राइज दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी नन्हीं परी का नाम पहली बार रिवील किया। सुरभी ने बताया कि उनकी बेटी का नाम 'सेहर' है।

भावुक पोस्ट ने जीता दिल

सुरभी ने एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी बेटी का छोटा-सा हाथ फूलों की सजावट को पकड़े नजर आ रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि "सेहर... सुबह की पहली रोशनी की तरह, तुम आईं और हमारी जिंदगी को रोशन कर दिया।" बाद में उन्होंने बेटी के नन्हे पैरों की एक और झलक भी फैंस के साथ शेयर की।

Advertisement

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surbhi Jyoti (@surbhijyoti)

Advertisement

फैंस और सितारों ने दी शुभकामनाएं

पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। फैंस के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी सुरभी और उनके पति सुमित सूरी को बेटी के नामकरण पर शुभकामनाएं दीं। सुरभी और सुमित ने 13 जून 2026 को अपनी पहली संतान के रूप में बेटी का स्वागत किया था। इससे पहले फरवरी 2026 में दोनों ने प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। यह खुशखबरी उनकी शादी के करीब दो साल बाद आई।

बेबी शॉवर भी रहा था खास

सुरभी ने अपना बेबी शॉवर अपने जन्मदिन, 29 मई को सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर परिवार और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया। टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और आशा नेगी भी इस सेलिब्रेशन में शामिल हुई थीं।

'कुबूल है' और 'नागिन 3' जैसे हिट शोज से घर-घर में पहचान बनाने वाली सुरभी ज्योति की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस नन्हीं सेहर पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और पूरे परिवार को नई शुरुआत की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Advertisement
×