Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Leopard selfie Viral Video: खेत में घुसा तेंदुआ... किसान ने झट से मोबाइल निकाला और लेने लगा सेल्फी 

Leopard selfie Viral: वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ आराम से जमीन पर बैठा हुआ है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
वीडियोग्रैब। एक्स अकाउंट @AmazingSights
Advertisement

Leopard selfie Viral: सोशल मीडिया X पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स तेंदुए के बेहद करीब खड़े होकर सेल्फी लेता दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह शख्स एक किसान है, जिसके खेत में तेंदुआ घुस आया था और उसने डरने के बजाय, जेब से पहले फट से मोबाइल निकाला और तेंदुए के साथ सेल्फी लेने लगा।

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ आराम से जमीन पर बैठा हुआ है। उसके सामने एक व्यक्ति खड़ा होकर मोबाइल से अलग-अलग एंगल से सेल्फी ले रहा है। हैरानी की बात यह है कि न तो व्यक्ति के चेहरे पर डर नजर आता है और न ही तेंदुआ आक्रामक व्यवहार करता दिखता है। वीडियो देखने पर ऐसा प्रतीत होता है मानो तेंदुआ पालतू हो।

Advertisement

इस वीडियो को एक्स पर @AmazingSights नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है “भारत में एक किसान ने अपने खेत में घुसे तेंदुए के साथ सेल्फी ली।” हालांकि, वीडियो की लोकेशन और तारीख को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो हालिया है या पुराना। सोशल मीडिया पर यह क्लिप पहले भी वायरल हो चुका है और अब एक बार फिर चर्चा में है।

Advertisement

यह वायरल वीडियो भले ही रोमांचक लगे, लेकिन ऐसी हरकतें जानलेवा साबित हो सकती हैं। वायरल वीडियो की सच्चाई भले ही स्पष्ट न हो, लेकिन यह एक बार फिर सोशल मीडिया पर ‘खतरनाक स्टंट’ की मानसिकता को उजागर करता है। कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए जान जोखिम में डालना समझदारी नहीं है।

खतरनाक ट्रेंड बनता ‘वायरल रील’ कल्चर

आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में लोग अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं। पहाड़ की ऊंची चोटी पर खतरनाक पोज देना, चलती ट्रेन में लटककर रील बनाना, चलती बाइक या कार पर स्टंट करना, हाईराइज बिल्डिंग के किनारे खड़े होकर वीडियो बनाना

जंगली जानवरों के साथ रील शूट करना ट्रेंड सा बन गया है।

नोटः यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर आधारित है। वीडियो कहां की और कब की है इसकी पुष्टि नहीं है। 

Advertisement
×