Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

KBC 18: मां करती हैं झाड़ू-पोंछा, पिता दिहाड़ी मजदूर... कंटेस्टेंट की आंखें हुईं नम, विशाल की कहानी सुन अमिताभ भी हुए भावुक

KBC 18 : बेटे की नौकरी के लिए अमिताभ के सामने गिड़गिड़ाए पिता, हर आंख हुई नम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

KBC 18 : ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ का मंच सिर्फ सवालों और करोड़ों की रकम के लिए नहीं जाना जाता, बल्कि यहां पहुंचने वाले कंटेस्टेंट्स की जिंदगी की अनसुनी कहानियां भी दिल छू जाती हैं। इस बार महाराष्ट्र से आए विशाल प्रेमचंद राठौड़ ने अपनी जिंदगी का ऐसा संघर्ष साझा किया कि स्टूडियो में मौजूद हर शख्स भावुक हो गया। विशाल की कहानी सुनकर उनके माता-पिता की आंखों से आंसू छलक पड़े, वहीं अमिताभ बच्चन भी भावुक नजर आए।

रोज 500-600 रुपये की कमाई, काम न मिले तो खाली हाथ घर

विशाल ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करते हैं और एक दिन में करीब 500 से 600 रुपये तक कमा पाते हैं। लेकिन सबसे बड़ी परेशानी यह है कि हर दिन काम मिलना तय नहीं होता। कई बार घंटों इंतजार करने के बाद भी उन्हें बिना काम किए वापस लौटना पड़ता है। विशाल ने अमिताभ बच्चन से कहा कि उन्हें छुट्टी से डर लगता है, क्योंकि जिस दिन काम नहीं मिलता, उस दिन कमाई भी नहीं होती।

Advertisement

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

Advertisement

पिता के साथ घंटों खड़े रहते हैं, मां भी करती हैं मेहनत

विशाल ने बताया कि वह अपने पिता के साथ काम की तलाश में जाते हैं। कई बार दोपहर 12 से 1 बजे तक इंतजार करने के बावजूद काम नहीं मिलता। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उनकी मां भी एक कैंटीन में झाड़ू-पोंछा लगाने का काम करती हैं। शो में विशाल के माता-पिता और उनकी दो बहनें भी मौजूद थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

बेटे के लिए पिता ने अमिताभ से मांगी छोटी नौकरी

विशाल को हॉट सीट पर देखकर उनके पिता भावुक हो गए। उन्होंने हाथ जोड़कर अमिताभ बच्चन से बेटे के लिए नौकरी दिलाने की गुहार लगाई। उनका कहना था कि अगर बेटे को कोई छोटी नौकरी मिल जाए तो परिवार का बुढ़ापा कुछ बेहतर गुजर सकेगा।

पिता के लिए कपड़े तक नहीं खरीद पाए विशाल

अमिताभ ने जब पूछा कि वह पिता को तोहफे में क्या देना चाहेंगे, तो विशाल का जवाब बेहद भावुक कर देने वाला था। उन्होंने कहा कि वह आज तक अपने पिता के लिए कपड़े तक नहीं खरीद पाए। गांव में उनका छोटा सा घर है, जिसकी मरम्मत करनी है। साथ ही वह चाहते हैं कि उनकी बहनें अपनी पढ़ाई पूरी करें और उन्हें भी आगे पढ़ने का मौका मिले।

Advertisement
×