Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Katrina Kaif Body Shaming : उसे जीने दें, आपको क्या फर्क पड़ता है? प्रेग्नेंसी के बाद कैटरीना के लुक पर ट्रोलिंग, अली जफर ने ट्रोलर्स को लगाई फटकार

कैटरीना कैफ के लुक पर हुई बॉडी शेमिंग, अली जफर बोले- महिलाओं को जज करना गलत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Katrina Kaif Body Shaming : कैटरीना कैफ और विक्की कौशल हाल ही में मुंबई में अंबानी परिवार के गणेशोत्सव समारोह में साथ नजर आए। लंबे समय बाद पैपराजी के सामने इस कपल की मौजूदगी ने फैंस का ध्यान खींचा।

कैटरीना इस दौरान ऑलिव-ग्रीन फ्लेयर्ड अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, उनके लुक को लेकर सोशल मीडिया पर तारीफ के साथ-साथ कुछ लोगों ने उनकी पुरानी तस्वीरों से तुलना करते हुए बॉडी शेमिंग भी शुरू कर दी।

Advertisement

प्रेग्नेंसी के बाद बदले लुक पर कमेंट्स

कैटरीना और विक्की ने नवंबर 2025 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। गणेशोत्सव के दौरान कैटरीना की तस्वीरें सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी प्रेग्नेंसी से पहले की तस्वीरों को हालिया तस्वीरों के साथ शेयर किया। इसके बाद उनके शरीर में आए बदलाव को लेकर कई तरह के कमेंट्स किए गए। वहीं, कई लोगों ने इस तरह की तुलना पर सवाल उठाया। यूजर्स ने कहा कि प्रेग्नेंसी और बच्चे के जन्म के बाद महिला के शरीर में बदलाव स्वाभाविक है और किसी नई मां को उसके पुराने लुक से जज करना सही नहीं है।

Advertisement

अली जफर ने किया कैटरीना का सपोर्ट

कैटरीना के पुराने को-स्टार और पाकिस्तानी एक्टर-सिंगर अली जफर ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने महिलाओं को उनके शरीर या बाहरी खूबसूरती के आधार पर आंकने की मानसिकता पर सवाल उठाया। अली जफर ने कहा कि किसी महिला के बारे में राय बनाने से पहले लोगों को अपने नजरिए पर विचार करना चाहिए। उनके मुताबिक, हर व्यक्ति अपनी जिंदगी में अलग-अलग संघर्षों और परिस्थितियों से गुजरता है, जिसके बारे में बाहर से देखने वालों को पूरी जानकारी नहीं होती।

'उसे जीने दें, आपको क्या फर्क पड़ता है?'

अली ने लोगों से ज्यादा दयालु, समझदार और स्वीकार करने वाला नजरिया रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर महिला की अपनी जिंदगी और अपनी यात्रा है और लोगों को उसे अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने देना चाहिए। बता दें कि कैटरीना कैफ और अली जफर 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में साथ काम कर चुके हैं।

Advertisement
×