Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Kapil Sharma Show : 6 महीने बाद लौट रहा कपिल का शो, जानिए कब से शुरू होगा सीजन 5

नए सीजन में दिवाली और क्रिसमस जैसे त्योहारों को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया जाएगा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

नेटफ्लिक्स की पॉपुलर कॉमेडी सीरीज 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' अपने 5वें सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। करीब छह महीने के गैप के बाद कपिल शर्मा और उनकी पूरी टीम नए सीजन के साथ वापसी कर रही है। शो का प्रीमियर 26 सितंबर को होगा। इसके नए एपिसोड हर शनिवार रात 8 बजे सिर्फ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किए जाएंगे।

सीजन 5 में कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी नजर आएंगे। मेकर्स के मुताबिक इस बार शो में कॉमेडी के साथ-साथ देश के अलग-अलग रंगों और पहलुओं से जुड़े खास मेहमान भी शामिल होंगे। नए सीजन में दिवाली और क्रिसमस जैसे त्योहारों को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया जाएगा। कपिल ने कहा कि हर सीजन के बाद उन्हें लगता है कि काफी मस्ती हो चुकी है, लेकिन फिर पता चलता है कि अभी बहुत कुछ बाकी है। उन्होंने नेटफ्लिक्स पर शो को मिले दर्शकों के प्यार के लिए आभार जताते हुए आने वाले फेस्टिव सीजन को खास अंदाज में मनाने की बात कही।

Advertisement

नेटफ्लिक्स ने बताया 'फैमिली एंटरटेनर'

नेटफ्लिक्स की सीरीज हेड तान्या बामी ने कहा कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' ने एक पसंदीदा और लंबे समय तक पसंद किए जाने वाले फैमिली एंटरटेनर के तौर पर अपनी जगह बनाई है। उनके मुताबिक पांचवां सीजन अलग-अलग आवाजों, फॉर्मेट और कॉमेडी के रंगों के साथ दर्शकों के लिए नया अनुभव लेकर आएगा। छह महीने के ब्रेक के बाद शो की वापसी को लेकर दर्शकों में उत्साह है।

Advertisement

मेकर्स ने इस सीजन में नए पलों, सरप्राइज और अलग-अलग तरह की कॉमेडी का वादा किया है। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5' का पहला एपिसोड 26 सितंबर को रिलीज होगा।

Advertisement
×